UTTARAKHAND NEWS अल्मोड़ा
Uttarakhand Home gaurd: अल्मोड़ा में होमगार्ड भर्ती के लिए 30 पदों पर 1979 आवेदन
1 min read
|Uttarakhand Homeguard Bharti|Almora homeguard bharti|अल्मोड़ा में होमगार्ड भर्ती के 30 पदों के लिए उमड़ी भीड़, 1979 युवाओं ने किया आवेदन
|Almora Home Guard Bharti| Almora News Today| Uttarakhand Homeguard Bharti News| उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में होमगार्ड भर्ती को लेकर युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला है। जिले में पुरुष होमगार्ड स्वयंसेवकों की सीधी भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। महज 30 रिक्त पदों के लिए 1979 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। खास बात यह है कि इस भर्ती में एमबीए, बीएड, एमकॉम, एमए, बीपीएड और अन्य उच्च शिक्षित युवाओं ने भी आवेदन किया है, जिससे रोजगार को लेकर युवाओं की बढ़ती चुनौती साफ नजर आ रही है।
यह भी पढ़े :Uttarakhand: नैनीताल बेतालघाट में मॉकड्रिल देखने जा रहे 19 वर्षीय युवक की कोसी नदी में डूबने से मौत
30 पदों के लिए पहुंचे 1979 आवेदन (Home Guard Recruitment Uttarakhand)
जिले में होमगार्ड के 30 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 10 जून से 30 जून तक चली। आवेदन की अंतिम तिथि तक कुल 1979 अभ्यर्थियों ने अपना पंजीकरण कराया। सीमित पदों के मुकाबले बड़ी संख्या में आवेदन आने से प्रतिस्पर्धा काफी बढ़ गई है।
उच्च शिक्षित युवाओं ने भी दिखाई रुचि (Almora Job News)
इस भर्ती में केवल सामान्य शैक्षिक योग्यता वाले ही नहीं, बल्कि एमबीए, बीएड, एमकॉम, एमए, बीपीएड जैसी डिग्रियां रखने वाले युवाओं ने भी आवेदन किया है। इससे प्रदेश में रोजगार की स्थिति और सरकारी नौकरियों के प्रति युवाओं का बढ़ता रुझान स्पष्ट दिखाई देता है।
9 जुलाई को होगी आवेदन पत्रों की जांच (Home Guard Selection Process)
जिला कमांडेंट नितिन कालेरवाल के अनुसार, 9 जुलाई को सभी आवेदन पत्रों की जांच की जाएगी। इसके बाद पात्र पाए गए अभ्यर्थियों को अगले चरण के लिए बुलाया जाएगा।
यह भी पढ़े :Badrinath road condition today: चमोली में भारी बारिश का कहर, गुलाबकोटी में बदरीनाथ हाईवे बंद
10 जुलाई से शुरू होंगी शारीरिक और दक्षता परीक्षाएं (Physical Test Home Guard)
आवेदन पत्रों की जांच पूरी होने के बाद 10 जुलाई से योग्य अभ्यर्थियों की शारीरिक माप-जोख और दक्षता परीक्षा आयोजित की जाएगी। इन परीक्षाओं के आधार पर आगे की चयन प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
