UTTARAKHAND NEWS चमोली
Badrinath road condition today: चमोली में भारी बारिश का कहर, गुलाबकोटी में बदरीनाथ हाईवे बंद
1 min read
Badrinath Road Condition Today: बारिश के कारण बदरीनाथ हाईवे गुलाबकोटी में बाधित, यात्री कर रहे रास्ता खुलने का इंतजार
Uttarakhand news: Badrinath Highway road condition today Blocked at Gulabkoti Due to Heavy Rain, Pilgrims Await Road….: उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों से लेकर मैदानी इलाकों तक बारिश का सिलसिला शुरू हो चुका है ,जिसके चलते पर्वतीय क्षेत्रों में मार्ग अवरुद्ध होने लगे हैं जबकि मैदानी क्षेत्रों में जल भराव की स्थिति उत्पन्न होने लगी है। इसी बीच चमोली जिले में आज गुरुवार को मौसम खराब होने के कारण भारी बारिश से बदरीनाथ हाईवे गुलाबकोटी में बन्द हो गया है, जिससे यात्री हाईवे खुलने का इंतजार कर रहे हैं।
यह भी पढ़े :Uttarakhand: उत्तराखंड में बिजली के झटके की तैयारी, 50% तक महंगी हो सकती है बिजली
बता दें उत्तराखंड में मानसून की एंट्री हो चुकी है ,जिसने शुरुआत में ही अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। भारी बारिश के कारण चमोली जिले में बदरीनाथ हाईवे गुलाबकोटी में बाधित हो गया है। इसके साथ ही राज्य आपदा न्यूनीकरण मद के अंतर्गत बिरही गौणा मोटर मार्ग के 3 km आगे काली चट्टान पर हो रहे भूस्खलन की स्थाई रोकथाम के लिए कार्य योजना बनाई जाने को लेकर जनप्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया है।
जिलाधारी को सौंपा ज्ञापन ( chamoli rain news today)
ज्ञापन में उन्होंने अवगत कराया है कि वर्तमान में बिरही गौणा मोटर मार्ग के काली चट्टान पर अतिवृष्टि के कारण अत्यधिक भूस्खलन हो रहा है, जिससे लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। जिला अधिकारी स्वयं इस स्थल का निरीक्षण कर चुके हैं। उन्होंने प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग गोपेश्वर को उक्त स्थल पर भूस्खलन की रोकथाम किए जाने हेतु आपदा न्यूनीकरण मद के अंतर्गत कार्य योजना बनाने के लिए निर्देश दिए हैं।
यह भी पढ़े :Uttarakhand: चमोली के थराली में प्रसव के दौरान मां और गर्भस्थ शिशु की मौत उठे कई सवाल
बारिश के कारण बन्द हुआ सिरोबगड़ खुला ( Rudraprayag news badrinath highway)
बताते चलें आज गुरुवार को सुबह से ही भारी बारिश देखने को मिल रही है, जिसके कारण रुद्रप्रयाग जिले में स्थित सिरोबगड़ में बन्द बदरीनाथ हाईवे खुल गया है। बताया जा रहा है मार्ग के बंद होने से कई यात्री वाहन में फंस गए थे जो अब रवाना हो चुके हैं। इससे पहले बीते बुधवार को बारिश के चलते सिरोबगड़ के पास पहाड़ी से मलबा और पत्थर आने के कारण मार्ग 3 घंटे तक बंद रहा जो मलबा हटने के पश्चात 4 :30 बजे खुला।
