UTTARAKHAND NEWS देहरादून
Uttarakhand hospital news: स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल बोले मरीज रेफर किए तो छोड़ूंगा नहीं
1 min read
Uttarakhand hospital news : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने ऋषिकेश के राजकीय अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, बोले बिना जरुरत के मरीज को किया रेफर तो छोड़ूंगा नहीं
Uttarakhand hospital news: Health Minister Subodh Uniyal said, if patients are referred without needed, I will not leave them latest breaking update : उत्तराखंड के रेफरल सेंटर बन चुके अस्पतालों पर अब स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल कार्यवाही करने जा रहे हैं ,जिसके तहत उन्होंने राजधानी देहरादून के ऋषिकेश पहुंचकर राजकीय अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि हमारे अस्पताल रेफरेल सेंटर नहीं बनने चाहिए। इतना ही नहीं बल्कि बेवजह यदि मरीज को रेफर किया गया तो उसके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा।
यह भी पढ़े :Rajnath Singh haldwani: 21 मार्च को हल्द्वानी आएंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, तैयारियां शुरू
बता दें राजधानी देहरादून के ऋषिकेश स्थित शांति प्रपन्न शर्मा राजकीय अस्पताल का औचक निरीक्षण करने के लिए बीते सोमवार की देर शाम स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल पहुंचे। दरअसल इस बात की भनक किसी को नहीं थी जिसके चलते स्वास्थ्य मंत्री सीधे इमरजेंसी में पहुंचे। दिन में ओपीडी बंद होने के कारण इमरजेंसी पर देर शाम तक दबाव था इसके बाद स्वास्थ्य मंत्री सीधे प्रथम तल पर स्थित जच्चा बच्चा वार्ड पहुंचे ,जहां पर करीब 26 गर्भवती और प्रसव बाद की महिलाएं भर्ती थी। स्वास्थ्य मंत्री ने हर बेड पर जाकर उनकी कुशलता पूछी और मंत्री ने पूछा कि कोई बाहर से दवा तो नहीं मंगवा रहा है जिस पर सभी ने इस बात से इनकार किया। इसके साथ ही स्वास्थ्य मंत्री ने अस्पताल में मिल रहे खाने की गुणवत्ता आदि के बारे में जानकारी ली तथा डॉक्टर की ओर से मिल रहे उपचार के बारे में पूछा।
स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने अस्पताल का किया औचक निरीक्षण ( Rishikesh hospital news)
कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि अगर कमी है तो सीधे बताएं इसके बाद वो फिर से इमरजेंसी के पास पहुंचे। उन्होंने अस्पताल के सार्वजनिक शौचालयों की सफाई व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। इसके बाद इमरजेंसी के पास शौचालय में जाकर व्यवस्था जांची जहां उन्हें एक यूरिनल पाइप ठीक नहीं मिला जिस पर उन्होंने नाराजगी जताई।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा लापरवाही नहीं की जाएगी बर्दाश्त ( rishikesh news today)
स्वास्थ्य मंत्री ने चिकित्सालय के अधिकारियों से कहा कि छोटी-छोटी लापरवाही ठीक नहीं है, जिसके लिए उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह जरूरतमंद व्यक्ति के लिए लोकल परचेज एलपी करें। इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने यह तक कहा कि अगर विशेषज्ञ डॉक्टर तैनात है और मरीजों को रेफर किया जा रहा है तो यह कदापि बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
लापरवाही की तो होगा कड़ा एक्शन
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि अभी सिर्फ निरीक्षण कर रहा हूं जरूरत पड़ी तो कड़ा एक्शन भी लिया जाएगा। मंत्री ने कहा कि अच्छा काम करने वाले डॉक्टर और सभी स्टाफ के साथ विभाग है वह अपना शत प्रतिशत काम करके दे तो उन्हें समस्या नहीं होगी। अस्पताल में निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य मंत्री मरीजों से गढ़वाली में बात करते हुए भी नजर आए जिस पर महिलाओं ने भी उन्हें गढ़वाली में अपनी बात बताई। मरीजों की हर समस्या का समाधान करने के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।
