Connect with us
Uttarakhand: Hyderabad women come to visit dehradun was raped while living in a live-in relationship
Image : सांकेतिक फोटो ( Dehradun Live in relationship)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Uttarakhand: उत्तराखंड घूमने आई हैदराबाद की महिला के साथ लीव इन रिलेशनशिप में रहकर दुष्कर्म

UTTARAKHAND NEWS देहरादून

Uttarakhand: उत्तराखंड घूमने आई हैदराबाद की महिला के साथ लीव इन रिलेशनशिप में रहकर दुष्कर्म

1 min read

Dehradun Live in relationship : उत्तराखंड घूमने आई हैदराबाद की महिला के साथ युवक ने की पहले दोस्ती, फिर प्यार, फिर महिला के साथ लिव मे रहकर दुष्कर्म, आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज…

Dehradun Live in relationship  : उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आ रहा है जहां पर हैदराबाद की एक महिला के साथ उत्तराखंड के एक युवक ने इंस्टाग्राम के जरिए पहले उससे दोस्ती की और फिर दोनों के बीच प्रेम सम्बन्ध बन गए जिसके कारण युवक ने महिला के पास प्रेम प्रस्ताव रखा और शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया तथा अंत में महिला को धोखा देकर उससे संपर्क तोड़ दिया। जिसकी जानकारी महिला ने पुलिस प्रशासन को देते हुए आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।

यह भी पढ़े :Uttarakhand: टिहरी के युवक ने मध्य प्रदेश की युवती से ऑनलाइन गेमिंग में की दोस्ती, मुकदमा दर्ज

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार हैदराबाद की एक शादीशुदा महिला अकेली रहती है जो वर्ष 2004 में उत्तराखंड घूमने के लिए आई थी तभी इस दौरान इंस्टाग्राम के जरिए उसकी दोस्ती अजय बहुगुणा नाम के युवक के साथ हुई जिसने अपनी फर्जी आईडी ऋषभ शर्मा के नाम से बनाई हुई थी। दरअसल इस दौरान युवक लगातार महिला को मैसेज और फोन के जरिए संपर्क करता रहता था इतना ही नही बल्कि महिला और युवक दोनों के बीच पहले प्रेम संबंध बने इसके बाद युवक ने महिला के समक्ष शादी का प्रस्ताव तक रख दिया था जिसकी बातों में आकर महिला ने शादी की बात स्वीकार कर बीते 30 अगस्त को फ्लाइट से देहरादून पहुंचने का निर्णय लिया और देहरादून पहुंचकर प्रेमनगर के एक होटल में कमरा लिया जहाँ पर युवक उससे मिलने के लिए होटल में पहुंचा और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद महिला कई बार युवक से मिलने के लिए देहरादून पहुंची जहां पर युवक ने उसके साथ फिर से संबंध बनाएं और इस दौरान दोनों लिवइन में रहने लगे। वहीं महिला ने बताया कि युवक ने उससे 6 लाख रुपए लिए तथा इसके बाद उससे संपर्क तोड़ दिया जिसकी जानकारी महिला ने प्रेमनगर पुलिस को देते हुए आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस का कहना है कि पीड़ित महिला की तहरीर के आधार पर आरोपी युवक प्रेमनगर निवासी अजय बहुगुणा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है वहीं पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top