UTTARAKHAND NEWS देहरादून
IGNOU Admission 2026: इग्नू जनवरी सेशन में प्रवेश की तारीख विस्तारित, जल्द करें आवेदन
1 min read
Uttarakhand IGNOU Admission 2026: Indira Gandhi National Open University extends admission date for January session: इग्नू ने बढ़ाई प्रवेश की अंतिम तिथि, अब 15 मार्च तक कर सकेंगे आवेदन
Uttarakhand IGNOU Admission 2026: Indira Gandhi National Open University extends admission date for January session: उच्च शिक्षा की राह तलाश रहे उत्तराखण्ड के युवाओं के लिए एक बड़ी एवं राहत भरी खबर सामने आ रही है। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने जनवरी 2026 सत्र के लिए नए प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ाकर 15 मार्च कर दी है। विश्वविद्यालय का कहना है कि यह निर्णय उन छात्रों को अतिरिक्त अवसर देने के लिए लिया गया है जो किसी कारणवश समय पर आवेदन नहीं कर पाए थे।
इग्नू क्षेत्रीय केंद्र देहरादून के वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक डॉ. अनिल कुमार डिमरी ने बताया कि विश्वविद्यालय का उद्देश्य अधिक से अधिक युवाओं को उच्च शिक्षा से जोड़ना है। इसी को ध्यान में रखते हुए प्रवेश प्रक्रिया की समय सीमा बढ़ाई गई है। उन्होंने छात्रों और अभिभावकों से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाते हुए निर्धारित तिथि से पहले अपनी प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर लें।
उन्होंने स्पष्ट किया कि इग्नू में प्रवेश की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से संचालित होती है। इच्छुक अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करते समय वैध ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर दर्ज करना अनिवार्य होगा, ताकि प्रवेश से जुड़ी सभी सूचनाएं समय पर प्राप्त हो सकें।
प्रवेश के दौरान उम्मीदवारों को अपने शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों की स्कैन प्रतियां अपलोड करनी होंगी और निर्धारित शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करना होगा। विश्वविद्यालय की ओर से यह भी सलाह दी गई है कि आवेदन पत्र भरते समय सभी जानकारी सावधानीपूर्वक दर्ज करें, ताकि बाद में किसी प्रकार की त्रुटि से परेशानी न हो।
आपको बता दें कि इग्नू देश का सबसे बड़ा ओपन विश्वविद्यालय माना जाता है और यहां विभिन्न विषयों में अनेक पाठ्यक्रम संचालित किए जाते हैं। इनमें कला, वाणिज्य, विज्ञान, शिक्षा, प्रबंधन, सामाजिक विज्ञान, सूचना प्रौद्योगिकी, पर्यटन, ग्रामीण विकास, स्वास्थ्य और कृषि जैसे क्षेत्रों से जुड़े कार्यक्रम शामिल हैं।
विश्वविद्यालय अपने विद्यार्थियों को अध्ययन सामग्री, ऑनलाइन कक्षाएं, परामर्श सत्र और परीक्षा की व्यवस्थित व्यवस्था भी उपलब्ध कराता है। इससे दूरदराज क्षेत्रों में रहने वाले छात्रों को भी उच्च शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिल पाता है।
यह भी पढ़ें- 8th pay commission news: आठवें वेतनमान में मेडिकल अलाउंस बढ़ाने सहित कर्मचारियों की कई मांगे
👉👉उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP CHANNEL को Follow कीजिए on
👉👉TWITTER पर जुडिए।
