Connect with us
jaspur tiger attack today: 15 years old amrik died in udham Singh Nagar news uttarakhand breaking
Image : social media ( jaspur tiger attack today)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Jaspur tiger attack today: जसपुर घर के बाहर ही 15 वर्षीय किशोर को बाघ ने बनाया निवाला

UTTARAKHAND NEWS ऊधमसिंह नगर

Jaspur tiger attack today: जसपुर घर के बाहर ही 15 वर्षीय किशोर को बाघ ने बनाया निवाला

1 min read

jaspur tiger attack today: घर के बाहर 15 वर्षीय किशोर को बाघ ने बनाया अपना निवाला, गांव में फैली दहशत..

jaspur tiger attack today: 15 years old amrik died in udham Singh Nagar news uttarakhand breaking: उत्तराखंड में मानव वन्यजीव संघर्ष लगातार बढ़ता जा रहा है ,जिसके चलते अभी तक कई सारे लोग वन्यजीवों के हमले का शिकार हो चुके हैं। ऐसी ही कुछ दुखद खबर उधम सिंह नगर जिले से सामने आ रही है ,जहां पर बाघ ने एक किशोर को अपना निवाला बनाया है। घटना के बाद से पूरे गांव में दहशत का माहौल बरकरार है ,वही मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

यह भी पढ़े :Haldwani tiger attack today: हल्द्वानी जंगल में घास लेने महिला को बाघ ने बनाया निवाला

प्राप्त जानकारी के अनुसार उधम सिंह नगर जिले के जसपुर क्षेत्र के गांव तीर्थनगर के निवासी 15 वर्षीय अमरीक सिंह उर्फ बब्बू पुत्र छिंदर सिंह बीते शनिवार को घर के बाहर पशुओं को चारा डाल रहा था। तभी इस दौरान घात लगाए बैठे बाघ ने अचानक से किशोर पर हमला कर दिया। यह हमला इतना घातक था कि किशोर को संभलने का मौका नहीं मिला। जैसे ही घटना की जानकारी आसपास के लोगों को मिली तो उन्होंने तुरंत शोर मचाना शुरू किया लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी और बाघ किशोर को अपना निवाला बना चुका था।

होनहार छात्र था अमरीक ( udham singh nagar news today)

बताया जा रहा है कि अमरीक सिंह आठवीं कक्षा का छात्र था जो परिवार का होनहर बच्चा था। इस घटना के बाद से हर किसी में आक्रोश उत्पन्न है, घटना की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची तथा अधिकारियों ने क्षेत्र का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया है। बाघ को पकड़ने के लिए इलाके में गश्त बढ़ा दी गई है वहीं पिंजरे लगाई जाने की तैयारी की जा रही है।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top