UTTARAKHAND GULDAR नैनीताल
Haldwani tiger attack today: हल्द्वानी जंगल में घास लेने महिला को बाघ ने बनाया निवाला
1 min read
haldwani tiger attack today: guldar leopard killed ganga devi Lamachowr nainital uttarakhand : हल्द्वानी के लामाचौड़ में बाघ का हमला, घास लेने गई महिला को जंगल में घसीट ले गया; तीन घंटे बाद मिला शव
haldwani tiger attack today: guldar leopard killed ganga devi Lamachowr nainital uttarakhand: उत्तराखण्ड में मानव वन्य जीव संघर्ष लगातार बढ़ता ही जा रहा है। आदमखोर जंगली जानवरों के हमले की ऐसी ही एक दुखद खबर आज राज्य के नैनीताल जिले से सामने आ रही है जहां हल्द्वानी के मुखानी थाना क्षेत्र अंतर्गत फतेहपुर रेंज के लामाचौड़ इलाके में जंगल किनारे घास काटने गई महिला पर बाघ ने हमला कर दिया और उसे घसीटते हुए जंगल के भीतर ले गया। काफी खोजबीन के बाद करीब तीन घंटे के बाद उसका शव घटनास्थल से लगभग तीन किलोमीटर दूर जंगल के भीतर बरामद किया गया। घटना से जहां मृतका के परिवार में कोहराम मचा हुआ है वहीं पूरे क्षेत्र में भी दहशत का माहौल है। आपको बता दें कि केवल नैनीताल जिले में ही बीते एक माह के भीतर यह छठी ऐसी घटना है जिसमें तेंदूए गुलदार या बाघ के हमले में ग्रामीणों को काल का ग्रास बनना पड़ा है।
अभी तक मिल रही जानकारी के अनुसार गंगा देवी सुबह अपनी बहू पुष्पा और एक अन्य महिला हेमा के साथ जंगल की ओर घास लेने गई थीं। इसी दौरान अचानक झाड़ियों से निकले बाघ ने गंगा देवी पर हमला कर दिया। साथ गई महिलाओं ने साहस दिखाते हुए शोर मचाया, जिससे कुछ क्षण के लिए बाघ पीछे हटा। उन्होंने घायल गंगा देवी को खींचकर नीचे की ओर लाने की कोशिश भी की, लेकिन गंभीर चोटों के कारण उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। बताया गया है कि महिला को पत्तों से ढककर दोनों महिलाएं गांव में सूचना देने के लिए नीचे आईं। इसी बीच बाघ वापस लौटा और शव को घसीटकर जंगल के भीतर ले गया। इस घटना के बाद दोनों महिलाएं गहरे सदमे में हैं।
सूचना मिलते ही मुखानी थाना पुलिस, वन विभाग की टीम और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। जंगल में सघन कॉम्बिंग अभियान चलाया गया। कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बीच करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद महिला का क्षत-विक्षत शव घटनास्थल से तीन किलोमीटर दूर बरामद किया गया। फतेहपुर रेंज के रेंजर प्रदीप कुमार असगोला ने बताया कि क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी गई है और वन्यजीव को पकड़ने के लिए पिंजरे लगाए जा रहे हैं। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की है कि वे फिलहाल जंगल की ओर न जाएं और समूह में ही आवश्यक कार्य करें। नैनीताल के एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने कहा कि पुलिस ने वन विभाग के साथ मिलकर शव बरामद कर लिया है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
यह भी पढ़ें- Rudraprayag guldar attack today: रूद्रप्रयाग मां के सामने ही आंगन से 5 वर्षीय को उठा ले गया गुलदार
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
