UTTARAKHAND NEWS नैनीताल
Juhi chuphal Haldwani news: जूही चुफाल को ट्रोल करने वाले सावधान पुलिस कर रही चिन्हित
1 min read
Juhi Chuphal Haldwani news: इंटरनेट चलाने वाले सावधान, पुलिस चिन्हित कर रही ट्रोल करने वाले यूजर्स का नाम
Uttarakhand Juhi Chuphal Haldwani news: Police are identifying those troll juhi on social media in Jyoti Adhikari case breaking news today: उत्तराखंड की चर्चित ब्लॉगर ज्योति अधिकारी के खिलाफ पुलिस प्रशासन के पास मुकदमा दर्ज कराने वाली जूही चुफाल को कुछ लोगों द्वारा काफी ट्रोल किया जा रहा है। इतना ही नही बल्कि जूही पर तमाम तरह के बेबुनियाद कमेंट किये जा रहे हैं। पुलिस प्रशासन की टीम इंटरनेट पर ट्रोल करने वालों को चिन्हित कर रही है जिन पर सख्त कार्यवाही हो सकती है।
यह भी पढ़े :Jyoti Adhikari case update: ब्लागर ज्योति अधिकारी मामला अब खटीमा पुलिस लेगी रिमांड
बता दें पहाड़ के देवी देवताओं और महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में नैनीताल जिले के हल्द्वानी की ब्लॉगर ज्योति अधिकारी कुछ दिनों से जेल में बंद थी जिन्हे बीते बुधवार को रिहा कर दिया गया है। वहीं दूसरी ओर ज्योति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने वाली जूही चुफाल को कुछ लोग सपोर्ट कर रहे हैं तो कुछ लोग उन्हें टारगेट करने लगे हैं। इतना ही नहीं बल्कि जूही के खिलाफ सोशल मीडिया पर पुरानी फोटो व उनके हेयर स्टाइल को लेकर बेतुकी टिप्पणी भी की जा रही है। इस पूरे मामले में पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट रूप से कहा है कि उनकी टीम इंटरनेट मीडिया पर सतर्क हो गई है इतना ही नहीं बल्कि कई लोगों को चिन्हित भी कर दिया गया है। उनका कहना है कि व्यक्तिगत रूप से किसी पर भी अनर्गल टिप्पणी करना सीधे उत्पीड़न की श्रेणी में आता है इसलिए जो भी इस प्रकार का कृत्य करते हुए पाए जाएंगे उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।
