Connect with us
jyoti adhikari case update: after got bail haldwani now khatima police in remand blogger uttarakhand breaking
Image : सांकेतिक फोटो ( jyoti adhikari case update)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Jyoti Adhikari case update: ब्लागर ज्योति अधिकारी मामला अब खटीमा पुलिस लेगी रिमांड

UTTARAKHAND NEWS ऊधमसिंह नगर

Jyoti Adhikari case update: ब्लागर ज्योति अधिकारी मामला अब खटीमा पुलिस लेगी रिमांड

1 min read

jyoti adhikari case update: जमानत पाई लेकिन अभी नहीं हो पाई ज्योति अधिकारी की रिहाई, ज्योति अधिकारी की मुश्किलें नहीं हुई कम

jyoti adhikari case update: after got bail haldwani now khatima police in remand blogger uttarakhand breaking: उत्तराखंड की चर्चित ब्लॉगर ज्योति अधिकारी की मुश्किलें अभी पूरी तरह से कम नहीं हुई है। हालांकि बीते मंगलवार को मुखानी थाने मे दर्ज मुकदमों मे जमानत हुई है लेकिन बावजूद अभी ज्योति जेल से बाहर नहीं आ पाई हैं। जिसका कारण ज्योति के खिलाफ खटीमा में दर्ज मुकदमे में वांछित होना बताया जा रहा है, जिसको लेकर आज बुधवार को खटीमा पुलिस ज्योति को रिमांड मे लेकर कोर्ट में पेश करेगी।

यह भी पढ़े :Jyoti Adhikari News: हल्द्वानी की ब्लॉगर ज्योति अधिकारी को मिली जमानत…

गौरतलब हो पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर ब्लॉगर ज्योति अधिकारी की चर्चाएं तेज है। ज्योति पर कुमाऊं की महिलाओं और देवताओं पर अशोभनीय टिप्पणी करने का आरोप लगा है, जिसके खिलाफ जूही चुफाल ने बीते 8 जनवरी को पुलिस प्रशासन के पास मुकदमा दर्ज करवाया। पुलिस प्रशासन ने ज्योति पर आर्म्स एक्ट की धारा 27,192 ( दंगा भड़काने के इरादे से उकसाना) 196 धर्म जाति भाषा के आधार पर शत्रुता फैलाने) 299 व 302 ( धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया था। इन्हीं आरोपों के चलते ज्योति को पुलिस ने उसी दिन शाम को हिरासत में लिया। लेकिन बीते मंगलवार को अपर सिविल जज द्वितीय की अदालत में मामले पर सुनवाई हुई जिसमें बचाव पक्ष के वकील ने बताया कि मुखानी थाने में दर्ज मुकदमों में ज्योति को जमानत मिल गई है लेकिन आज ज्योति को खटीमा पुलिस रिमांड में लेकर कोर्ट में पेश करेगी।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top