Connect with us
jyoti adhikari haldwani news blogger vlogger influencer arrested 14 days uttarakhand breaking
फोटो सोशल मीडिया jyoti adhikari haldwani news

Home / UTTARAKHAND NEWS / Jyoti adhikari haldwani news: ब्लागर ज्योति अधिकारी गिरफ्तार 14 दिन की न्यायिक हिरासत में

UTTARAKHAND NEWS हल्द्वानी

Jyoti adhikari haldwani news: ब्लागर ज्योति अधिकारी गिरफ्तार 14 दिन की न्यायिक हिरासत में

1 min read

jyoti adhikari haldwani news blogger vlogger influencer arrested 14 days uttarakhand breaking: देवी-देवताओं और पहाड़ की महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला: ब्लॉगर ज्योति अधिकारी गिरफ्तार, 14 दिन की न्यायिक हिरासत

jyoti adhikari haldwani news blogger vlogger influencer arrested 14 days uttarakhand breaking: उत्तराखण्ड के नैनीताल जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां उत्तराखंड की सांस्कृतिक पहचान, देवी-देवताओं और कुमाऊं की महिलाओं को लेकर कथित आपत्तिजनक बयान देने के आरोप में हल्द्वानी पुलिस ने सोशल मीडिया ब्लॉगर ज्योति अधिकारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि उन्होंने सार्वजनिक स्थान पर हाथ में दराती लहराते हुए अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया, जिससे धार्मिक भावनाएं आहत हुईं और समाज में आक्रोश फैल गया।

आपको बता दें कि हल्द्वानी पुलिस की ओर से यह कार्रवाई मुखानी थाना क्षेत्र में दर्ज एक महिला की तहरीर के आधार पर की गई है। दरअसल अपनी तहरीर में शिकायतकर्ता जूही चुफाल, निवासी मल्ला ऊंचापुल हिम्मतपुर, ने पुलिस को बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में ज्योति अधिकारी खुलेआम सार्वजनिक स्थल पर कुमाऊं की महिलाओं, स्थानीय संस्कृति और देवी-देवताओं को लेकर अपमानजनक टिप्पणियां करती दिखाई दे रही हैं। इससे न केवल समाज में गलत संदेश गया, बल्कि धार्मिक और सामाजिक भावनाओं को भी ठेस पहुंची है।

मामला सामने आने के बाद पुलिस ने ज्योति अधिकारी को नोटिस जारी कर मुखानी थाने में बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया। बीते गुरुवार को थाने में करीब साढ़े पांच घंटे तक उनसे पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान उनके समर्थक थाने के बाहर जमा रहे। लंबे समय तक बाहर न आने पर कुछ समर्थकों की पुलिस से नोकझोंक भी हुई, जिस पर पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखने की चेतावनी दी।

पुलिस जांच में सामने आया कि हाल के दिनों में हल्द्वानी के बुद्ध पार्क में अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर हुए प्रदर्शन के दौरान भी ज्योति अधिकारी दराती लेकर पहुंची थीं और वहीं से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए। इन्हीं वीडियो को लेकर आपत्ति जताई गई थी।

इन धाराओं में मुकदमा दर्ज blogger jyoti adhikari haldwani news

मुखानी थाना पुलिस ने तहरीर के आधार पर ज्योति अधिकारी के खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत भारतीय न्याय संहिता की गंभीर धाराओं 27, 192 (दंगा भड़काने के इरादे से उकसाना), 196 (धर्म जाति, भाषा के आधार पर शत्रुता फैलाने), 299 व 302 (धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने) में मुकदमा दर्ज किया। पुलिस के अनुसार आरोपी के पास से दराती भी बरामद की गई है। पूछताछ पूरी होने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से मजिस्ट्रेट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजने के आदेश दिए।

इस संबंध में एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि मामला धार्मिक भावनाओं से जुड़ा होने के कारण पुलिस ने इसे गंभीरता से लिया है। सोशल मीडिया के माध्यम से समाज में तनाव फैलाने या भड़काऊ भाषा के प्रयोग को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस पूरे घटनाक्रम के दौरान भी ज्योति अधिकारी सोशल मीडिया पर लाइव वीडियो बनाती रहीं। थाने जाते समय और नोटिस तामील के दौरान भी उन्होंने वीडियो जारी कर शिकायतकर्ता पर तीखे शब्दों में टिप्पणी की, जिसे पुलिस जांच का हिस्सा बनाया गया है।

ज्योति ने शिकायतकर्ता पर भी साधा निशाना, धमकी भरे लहजे में कहा जिगरा है तो मैदान में आना…

अपनी वीडियो में ज्योति ने शिकायतकर्ता को धमकी भरे लहजे में कहा कि जिगरा है तो मैदान में आना…। विडियो में वह साफ-साफ कहते हुए सुनाई दे रही है कि जिसने भी ये केस किया है सुनने में आया है वो भी महिला ही है, बच्ची है। मैं उससे कहना चाहती हूं, बहन आना जरूर सामने। ऐसा न हो ऑनलाइन केस करके फिर आप घर में रहें। जिगरा थोड़ा मैदान में भी आकर दिखाओ।

मैं तो निकल गई बहन अगर तेरे में थोड़ा भी जिगरा है तो सामने आ जाना आज। हम भी देख लेंगे। क्यों, नेताड़ी बनने का ज्यादा शौक चढ़ा है, आजा सारे शौक निकलवाऊं मैं….। फिलहाल पुलिस मामले से जुड़े सभी वीडियो, डिजिटल साक्ष्य और घटनाक्रम की गहन जांच कर रही है। वहीं इस प्रकरण के बाद शहर और आसपास के इलाकों के साथ ही सोशल मीडिया में भी चर्चा का माहौल बना हुआ है।
यह भी पढ़ें- Ankita Bhandari uttarakhand bandh: 11 जनवरी को उत्तराखंड बंद अंकिता के पिता की भावुक अपील

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top