Connect with us
kotdwar guldar attack today: 1.5 years old yashika died in jaiharikhal lansdowne pauri Garhwal Uttarakhand update
Image : social media ( kotdwar guldar attack today)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Kotdwar guldar attack today: कोटद्वार डेढ़ वर्षीय मासूम बच्ची को गुलदार ने बनाया निवाला

UTTARAKHAND NEWS पौड़ी गढ़वाल

Kotdwar guldar attack today: कोटद्वार डेढ़ वर्षीय मासूम बच्ची को गुलदार ने बनाया निवाला

1 min read

kotdwar guldar attack today  : डेढ़ वर्षीय मासूम बच्ची को गुलदार ने बनाया निवाला, परिजनो पर टूटा दुखो का पहाड़

kotdwar guldar attack today: 1.5 years old yashika died in jaiharikhal lansdowne pauri Garhwal Uttarakhand update : उत्तराखंड में आदमखोर गुलदारों के हमले थमने का नाम नहीं ले रहे है, जिसके चलते अभी तक गुलदार के हमले से कई सारे लोगों की जिंदगी जा चुकी है। ऐसी ही कुछ दुखद खबर पौडी जिले से सामने आ रही है, जहाँ पर गुलदार ने एक मासूम बच्ची को अपना निवाला बनाया है। घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई है।

यह भी पढ़े :Pauri guldar attack today: पौड़ी गढ़वाल धारे में नहाने गए ग्रामीण को गुलदार ने बनाया निवाला

प्राप्त जानकारी के अनुसार पौड़ी जिले के कोटद्वार के लैंसडाउन के जयहरीखाल की ग्राम पंचायत बरस्वार की निवासी डेढ वर्षीय याशिका पुत्री जितेंद्र बीते शनिवार की शाम करीब 6:30 बजे अपने माता-पिता के साथ घर के आंगन में मौजूद थी। तभी अचानक से घात लगाए बैठे गुलदार ने याशिका पर झपट्टा मार दिया, जब तक याशिका के परिजन कुछ समझ पाते तब तक गुलदार याशिका को जबड़े मे दबोचकर जंगल की ओर भाग निकला।

झाड़ियो से बच्ची का शव बरामद ( pauri guldar attack) 

जैसे ही याशिका के पिता जितेंद्र और माता प्रियंका ने चीख पुकार मचाई तो उनकी चीख सुनते ही आसपास के लोग भी तुरंत घटनास्थल की ओर दौड़े। इसके बाद रात के करीब 9:00 बजे काफी छानबीन करने के बाद याशिका का शव 20 मीटर दूर झाड़ियों से बरामद हुआ। बच्ची के पिता जितेंद्र और अन्य परिजन उसे लेकर तुरंत लैंसडाउन अस्पताल पहुंचे जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से मृतका बच्ची के परिजनो मे कोहराम मचा हुआ है, वहीं उन पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बताया जा रहा है कि याशिका बरस्वार गांव के पूर्व बीडीसी सदस्य वीरेंद्र सिंह की पोती थी जिसकी मौत के बाद से हर कोई स्तब्ध है। घटना के बाद से ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है वहीं ग्रामीणों ने वन विभाग से तुरंत गुलदार को पकड़ने की मांग की है।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top