Connect with us
pauri guldar attack today news: laksman bahadur died bara village garhwal uttarakhand breaking:
फोटो सोशल मीडिया pauri guldar attack today

Home / UTTARAKHAND GULDAR / Pauri guldar attack today: पौड़ी गढ़वाल धारे में नहाने गए ग्रामीण को गुलदार ने बनाया निवाला

UTTARAKHAND GULDAR पौड़ी गढ़वाल

Pauri guldar attack today: पौड़ी गढ़वाल धारे में नहाने गए ग्रामीण को गुलदार ने बनाया निवाला

1 min read

pauri guldar attack today news: laksman bahadur died bara village garhwal uttarakhand breaking: सुबह सुबह घर के पास स्थित गांव के पानी के धारे में गया था नहाने तभी गुलदार ने बना लिया निवाला, क्षेत्र में दहशत….

pauri guldar attack today news: laksman bahadur died bara village garhwal uttarakhand breaking: उत्तराखण्ड के पर्वतीय क्षेत्रों में जंगली जानवरों का आतंक लगातार बढ़ता ही जा रहा है। मानव वन्य जीव संघर्ष की ऐसी ही एक और दुखद एवं हृदयविदारक खबर आज फिर राज्य के पौड़ी गढ़वाल जिले से सामने आ रही है जहां विकास खंड पौड़ी के इडवाल्स्यूं पट्टी अंतर्गत ग्राम पंचायत बाड़ा में आदमखोर गुलदार ने मकर संक्रांति के दिन एक नेपाली मूल के युवक को उस समय अपना निवाला बना लिया जब वह गांव के धारे में नहाने के लिए गया था।

इस घटना से जहां पूरे क्षेत्र में दहशत और भय का माहौल है वहीं बल्कि घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने वन विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल भी खड़े किए हैं। हालत इसलिए भी चिंताजनक है क्योंकि इसी बाड़ा गांव से महज 3 किलोमीटर दूर स्थित गजल्द गांव में बीते दिसंबर माह में भी आदमखोर गुलदार ने एक युवक को मौत के घाट उतार दिया था।

अभी तक मिल रही जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह गुलदार का निवाला बनने वाले मृतक की पहचान लक्ष्मण बहादुर के रूप में हुई है। बताया गया है कि वह मूल रूप नेपाल का रहने वाला था और बाड़ा गांव के आसपास रहकर काम करता था। स्थानीय ग्रामीणों के मुताबिक मकर संक्रांति के अवसर पर वह गुरुवार सुबह करीब 6 बजे गांव के समीप स्थित पानी के धारे में स्नान करने गया था। इसी दौरान घात लगाए बैठे गुलदार ने पीछे से उस पर झपट्टा मारा और उसे घसीटते हुए पास की झाड़ियों में ले गया।

देर तक नहीं लौटा तो बढ़ी चिंता

जब लक्ष्मण बहादुर काफी देर तक वापस नहीं लौटा, तो उसके साथियों और ग्रामीणों को अनहोनी की आशंका हुई। लोग धारे की ओर दौड़े, जहां उन्हें खून के छींटे और गुलदार के पंजों के निशान दिखाई दिए। कुछ ही दूरी पर झाड़ियों में युवक का आधा खाया हुआ शव बरामद हुआ। यह दृश्य देखकर ग्रामीणों में दहशत और आक्रोश दोनों फैल गया। घटना की सूचना मिलते ही पौड़ी वन प्रभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

हालांकि, ग्रामीणों का कहना है कि गुलदार की लगातार गतिविधियों की जानकारी पहले से वन विभाग को दी जा रही थी, लेकिन समय रहते कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। इसी लापरवाही का नतीजा यह दर्दनाक घटना बनी। ग्रामीणों ने वन विभाग से गुलदार को पकड़ने, पिंजरा लगाने और क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग की है। लोगों का साफ कहना है कि अगर जल्द ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो किसी और घर का चिराग बुझ सकता है।

पहले भी हो चुकी हैं ऐसी घटनाएं

आपको बता दें कि इसी बाड़ा गांव से महज तीन किलोमीटर दूर ग़जल्द गांव में बीते दिसंबर माह में गुलदार ने राजेंद्र नौटियाल नामक युवक की जान ले ली थी, जो मंदिर में पूजा कर घर लौट रहा था। इसके अलावा एक माह पूर्व थाना लैंसडाउन क्षेत्र के शेरोबगड़-सैंधीखाल गांव में गुलदार ने 60 वर्षीय उर्मिला देवी पर उनके आंगन में हमला कर उन्हें मार डाला था। लगातार हो रही इन घटनाओं ने पूरे पौड़ी क्षेत्र को असुरक्षित बना दिया है। अब लक्ष्मण बहादुर की मौत के बाद बाड़ा गांव में भय का माहौल है। लोग घरों से निकलने में भी हिचकिचा रहे हैं। मृतक का परिवार इस हादसे से पूरी तरह टूट चुका है। त्योहार के दिन स्नान के लिए गया युवक कभी लौटकर नहीं आएगा, यह किसी ने सोचा भी नहीं था।
यह भी पढ़ें- Pauri guldar attack: पौड़ी गढ़वाल में गुलदार का आतंक, मंदिर से लौट रहे ग्रामीण को बनाया निवाला

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND GULDAR

To Top