Connect with us
Uttarakhand latest news: married women Roshani vishwas dowry case sitarganj today.
Image : सांकेतिक फोटो ( Sitarganj latest news today)

Home / UTTARAKHAND NEWS / सितारगंज में दहेज की मांग पूरी ना होने पर ससुरालियों ने बहू को लटकाया फंदे पर sitarganj news today

UTTARAKHAND NEWS ऊधमसिंह नगर

सितारगंज में दहेज की मांग पूरी ना होने पर ससुरालियों ने बहू को लटकाया फंदे पर sitarganj news today

1 min read

Sitarganj latest news today : दहेज की मांग पूरी न होने पर महिला को उसके ससुराल वालो ने फंदे पर लटकाया , युवक युवती का हुआ था प्रेम विवाह, मायके वालो ने बचाई बेटी की जिंदगी 

Sitarganj dowry case today news in Hindi   : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आ रहा है जहां पर एक युवक युवती का प्रेम विवाह हुआ था जिसके कुछ समय पश्चात युवक और उसके परिजन युवती को दहेज के लिए परेशान करने लगे जब युवती ने बताया कि उसके परिजन गरीब है और वह उनकी डिमांड पूरी नहीं कर सकते हैं तो ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे फंदे पर लटका दिया।

यह भी पढ़े :Uttarakhand News: दहेज की मांग पूरी न होने पर लड़के ने मंगेतर से तोड़ दिया रिश्ता

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार उधम सिंह नगर जिले के सितारगंज के शक्तिफार्म के अरविंदनगर गांव के निवासी रतन मिस्त्री की पुत्री रोशनी की 3 जनवरी 2023 को गांव के ही रहने वाले सूरज विश्वास नाम के युवक से प्रेम विवाह हुआ था। वहीं शादी के कुछ दिन बाद रोशनी का पति सूरज विश्वास ,सास सीमा विश्वास और ससुर भरत विश्वास रोशनी से दहेज में एक बाइक और दो लाख रुपए की मांग करने लगे। रोशनी ने उन्हें कई बार समझाया कि उसके मायके वाले गरीब हैं इसलिए वह इतना दहेज नहीं दे पाएंगे जिस पर ससुराल पक्ष के लोगों ने रोशनी के साथ मारपीट की वहीं 19 सितंबर 2023 को रोशनी ने एक बेटे को जन्म दिया लेकिन दहेज की मांग पूरी न होने पर रोशनी के ससुराल वालों ने उसे बीते 22 अगस्त 2024 को पीटकर फंदे पर लटका दिया।

सही समय पर पहुँचे मायके पक्ष के लोग जिसके कारण बच गई रोशनी की जिंदगी

तभी जैसे ही इसकी जानकारी पड़ोसी महिला को मिली तो उसने रोशनी के पिता को इसकी जानकारी दी जिसके कारण सभी ने मिलकर रोशनी को फंदे से नीचे उतारा और बाद में स्थिति सामान्य होने के बाद रोशनी ने बताया कि दहेज न देने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे जान से मारने की कोशिश की जिसके कारण रोशनी के गले में लाल निशान पड़ गए साथ ही उसके शरीर में कई जगह मारपीट के निशान थे। महिला की तहरीर के आधार पर उसके आरोपी पति सास ससुर के खिलाफ पुलिस प्रशासन ने मामला दर्ज कर दिया है वहीं आरोपियों को जल्द ही हिरासत में लिया जाएगा।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top