UTTARAKHAND NEWS ऊधमसिंह नगर
Uttarakhand latest news: पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति को दिया जहर फिर फेंका नहर में
1 min read
Uttarakhand latest news: पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति को दिया जहर, पति की ह्त्या के बाद नहर मे फेंका शव
Uttarakhand latest news: Wife, along with her lover, poisoned her husband then threw him in the canal Kashipur: उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है, जहां पर एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति को जहर देकर मार डाला। इतना ही नहीं बल्कि पति की मौत के बाद उसका शव ठिकाने लगाने के लिए नहर में फेंक दिया। बहरहाल पुलिस प्रशासन की टीम ने महिला व उसके प्रेमी को हिरासत में लिया है जबकि शव की तलाश अब भी जारी है।
यह भी पढ़े :Uttarakhand news: उत्तराखंड में मोबाइल पर बजेगी खतरे की घंटी, टेस्टिंग इमरजेंसी अलर्ट…
प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते 1 मई को उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के थाना स्वार क्षेत्र निवासी चंद्रावती ने उधम सिंह नगर जिले के काशीपुर स्थित आईटीआई कोतवाली में तहरीर दी। तहरीर में उन्होंने बताया कि बीते 25 अप्रैल को उनका बेटा कुलवंत सिंह अपनी पत्नी गुड्डी के पास काशीपुर के वांसखेड़ा गांव जाने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन इसके बाद से वह वापस घर नहीं लौटा।
पति-पत्नी के बीच हुआ था विवाद ( udham singh nagar news today)
परिजनों ने जब कुलवंत की पत्नी गुड्डी से पूछताछ की तो उसने गलत जानकारी देते हुए मामला टालने की कोशिश की। हालांकि स्थानीय लोगों ने जानकारी देते हुए बताया कि कुलवंत और उसकी पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था जिसके बाद से कुलवंत लापता था। संदेह गहराने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू की जिसमे चौंकाने वाला खुलासा हुआ।
महिला का अन्य युवक से चल रहा था प्रेम संबंध (udham singh nagar kashipur crime update)
जांच में पता चला कि महिला का कपिल मौर्य उर्फ राहुल मौर्य निवासी मसवासी रामपुर के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। इतना ही नहीं बल्कि घटना के समय दोनों की लोकेशन एक ही स्थान पर पाई गई थी। जब पुलिस ने महिला से सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपना अपराध कबूल किया।
यह भी पढ़े :AC blast delhi fire accident दिल्ली के विवेक विहार में AC ब्लास्ट 9 लोगों की दर्दनाक मौत….
शराब पीने का आदी था पति महिला ने लगा दिया ठिकाने ( udham singh nagar murder news) India crime news
महिला ने बताया कि उसका पति शराब पीने का आदी था और वह उसे लगातार प्रताड़ित करता था। इसी से परेशान होकर उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या की साजिश रची और 25 अप्रैल को अपने प्रेमी से जहर समेत शराब व अन्य सामान मंगवाया। इसके बाद शराब में जहर मिलाकर अपने पति कुलवंत को पिला दी जिससे उसकी मौत हो गई।
शव को ठिकाने लगवाने के लिए बुलाया प्रेमी
पति की हत्या के बाद महिला ने अपने प्रेमी को बुलाया और दोनों ने मिलकर अल्टो कार में युवक का शव रखकर उसे NH 74 बाईपास पुल से तुमडिया डैम की बड़ी नहर में फेंक दिया। पुलिस प्रशासन की टीम द्वारा घटना के साक्ष्य जुटाए गए जिसमें युवक की पत्नी और अन्य युवक पर पुलिस को शक हुआ।
पुलिस की हिरासत में दोनों आरोपी (Both accused police custody udham singh nagar husband murder case)
पुलिस प्रशासन की टीम ने मृतक की पत्नी व उसके प्रेमी कपिल मौर्या उर्फ राहुल को हिरासत में लिया है। दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल किया है। बताते चले अभी मृतक का शव बरामद नहीं हो पाया है जिसके लिए तलाश तेज कर दी गई है।
मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता था कुलवंत (Kulwant case latest news)
बताते चलें कुलवंत सिंह का विवाह करीब दस साल पहले मुरादाबाद के पीपलसाना अंतर्गत गांव गनीपुर निवासी गुड्डी से हुआ था। इसके बाद गुड्डी काशीपुर के गांव बांसखेड़ा में रहने लगी थी। कुलवंत सिंह के तीन बच्चे अंश (9), युग (7) और संध्या (6) वर्ष हैं। कुलवंत मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहा था। कुलवंत की मौत के बाद से उसके तीन बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है।
