Highlights देवभूमि दर्शन
AC blast delhi fire accident दिल्ली के विवेक विहार में AC ब्लास्ट 9 लोगों की दर्दनाक मौत….
1 min read
Delhi Fire Accident News: दिल्ली के विवेक विहार में दर्दनाक हादसा, AC ब्लास्ट होने से बिल्डिंग में लगी आग 9 लोगों की मौत (Delhi Fire Accident News AC blast)
Delhi Fire Accident News AC Blast Fire Incident Fire Safety Rules India 9 people lost Life: दिल्ली के विवेक विहार इलाके से रविवार सुबह एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई, जहां एक चार मंजिला इमारत में अचानक भीषण आग लग गई। शुरुआती जांच में इस हादसे की वजह एसी ब्लास्ट और शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है।
यह भी पढ़े :Pension fraud India Uttarakhand: उत्तराखंड में पेंशन घोटाले का बड़ा खुलासा….
कैसे हुआ हादसा? (AC Blast Fire Incident Delhi)
जानकारी के अनुसार, इमारत में अचानक एसी में ब्लास्ट हुआ, जिसके बाद आग तेजी से पूरी बिल्डिंग में फैल गई। कुछ ही मिनटों में आग ने भयावह रूप ले लिया और चारों तरफ धुआं भर गया।
9 लोगों की दर्दनाक मौत (Vivek Vihar Fire Tragedy)
इस भीषण अग्निकांड में अब तक 9 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। बताया जा रहा है कि इनमें से कई लोगों की जान दम घुटने (स्मोक इनहलेशन) की वजह से गई, जबकि कुछ लोग आग की चपेट में आ गए।
रेस्क्यू ऑपरेशन और बचाव (Delhi Rescue Operation Fire)
दमकल विभाग और रेस्क्यू टीमों ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद करीब 10 से 15 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया, जबकि इस हादसे में 2 लोग घायल भी हुए हैं।
यह भी पढ़े :Tehri Breaking News: टिहरी में यात्रियों से भरे टेंपो ट्रैवलर का ब्रेक फेल मची चीख-पुकार…
बिल्डिंग की बनावट बनी मौत का जाल (Building Safety Issues Delhi Fire)
बताया जा रहा है कि इमारत में इलेक्ट्रॉनिक लॉक वाले दरवाजे लगे थे, जो आग लगने के बाद खुल नहीं पाए। इसके अलावा बिल्डिंग के पीछे पूरी तरह ग्रिल और लोहे की जाली लगी होने के कारण लोगों के लिए बाहर निकलना मुश्किल हो गया।
प्रशासन और जांच (Delhi Fire Investigation AC Blast)
प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट और एसी ब्लास्ट को आग का मुख्य कारण माना जा रहा है। प्रशासन अब इस बात की भी जांच कर रहा है कि बिल्डिंग में फायर सेफ्टी नियमों का पालन हुआ था या नहीं।
यह हादसा एक बार फिर से शहरों में बिल्डिंग सेफ्टी और फायर सिस्टम की गंभीर स्थिति को उजागर करता है।
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।
