Connect with us
Leopard attack News in Nainital Uttarakhand
Image Source: Social media Guldar attack news

Home / LEOPARD IN UTTARAKHAND / उत्तराखंड: बेटी को जबड़े में दबा के ले गया तेंदुआ, बहन और माँ जा भिड़े तेंदुए से बचा लिया बेटी को

LEOPARD IN UTTARAKHAND उत्तराखण्ड

उत्तराखंड: बेटी को जबड़े में दबा के ले गया तेंदुआ, बहन और माँ जा भिड़े तेंदुए से बचा लिया बेटी को

1 min read

नैनीताल(Nainital) जिले में मां व बहन के संग घास काटने जंगल गई किशोरी पर तेंदुए(leopard) ने किया हमला मां और बहन ने जान पर खेलकर बचाया

राज्य में जंगली जानवरों का आतंक लगातार बढ़ता ही जा रहा है। हालांकि राज्यवासी क‌ई बार अपने साहस, वीरता और सूझबूझ का परिचय देकर खुद को या परिजनों को बचा लेते हैं परंतु क‌ई बार उन्हें जंगली जानवरों के हमले में अपनी जान भी गंवानी पड़ती है। आज राज्य के नैनीताल(Nainital) जिले से एक ऐसी ही खबर आ रही है जहां मां और बहन तेंदुए द्वारा हमला करने के बावजूद किशोरी को मौत के मुंह से बचा लिया। हालांकि तेंदुए(Leopard) के इस हमले में किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गई और उसे बेस अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा, जहां उसका उपचार अभी भी चल रहा है। परंतु मां और बहन ने साहस और वीरता का परिचय देते हुए न केवल हमलावर तेंदुए पर लगातार पथराव कर उसे दबे पांव घटनास्थल से भागने पर मजबूर कर दिया बल्कि किशोरी को एक नया जीवन भी दिया। क्षेत्रवासियों ने जहां मां और बहन के इस साहस की सराहना की है वहीं तेंदुए द्वारा अचानक हमला करने की घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। घटना की सूचना पर वन विभाग के अधिकारी गांव में पहुंचकर मौका मुआयना कर रहे हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य के नैनीताल जिले के गुजरौड़ा ग्राम पंचायत के मल्ला फतेहपुर निवासी महेंद्र सिंह बोरा की पत्नी सरस्वती बोरा अपनी दोनों बेटियों प्रियंका उर्फ पिंकी बोरा एवं सुनीता बोरा के साथ रोज की तरह सोमवार सुबह भी फतेहपुर जंगल में घास काटने गई थी। बताया गया है कि तीनों घास काट ही रही थी कि तभी वहां पहले से मौजूद एक तेंदुए ने ग्यारह बजे के आसपास अचानक प्रियंका पर हमला कर दिया। एकाएक हुए इस हमले से पहले तो तीनों घबरा गई परंतु कुछ ही क्षणों बाद सरस्वती और सरिता ने अपने घबराहट पर काबू पा लिया। तेंदुआ जैसे ही प्रियंका को अपने जबड़े में फंसाकर जंगल की ओर ले जाने लगा तभी दोनों ने उस पर पथराव शुरू कर दिया। लगातार पथराव होता देख करीब दो किलोमीटर तक प्रियंका को घसीटकर ले गए तेंदुए ने उसे छोड़ दिया और जंगल की ओर भागने लगा। परंतु जैसे ही सरस्वती प्रियंका को अपने कंधों पर लादकर घर की ओर लाने लगी तो तेंदुआ फिर से उनके पीछे लग गया। लेकिन इससे पहले कि तेंदुआ दुबारा उन पर हमला कर पाता दोनों ने प्रियंका को एक पेड़ की छांव में रखकर उस पर दोबारा पथराव कर दिया। जिससे तेंदुआ जंगल की ओर भागने को मजबूर हो गया।

Continue Reading

More in LEOPARD IN UTTARAKHAND

To Top