Connect with us
Uttarakhand: Mamta Arya & kamal sahay Kumaoni songs subedar ki cheli bhanuli realease with Bhawana Kandpal acting. Mamta Arya kumaoni Songs

Home / उत्तराखण्ड लोकसंगीत / Mamta Arya Kumaoni Songs: ममता आर्या का नया गीत रिलीज होते ही छा गया भावना कांडपाल का‌ अभिनय

उत्तराखण्ड लोकसंगीत पहाड़ी गैलरी

Mamta Arya Kumaoni Songs: ममता आर्या का नया गीत रिलीज होते ही छा गया भावना कांडपाल का‌ अभिनय

1 min read

Mamta Arya kumaoni Songs: युवा गायिका ममता आर्या का नया गीत हुआ रिलीज, गायक कमल सहाय ने भी दी है अपनी मधुर आवाज…

अपने सुमधुर गीतों से लोगों के दिलों में खास जगह बनाने वाली युवा गायिका ममता आर्या का एक और बेहद खूबसूरत कुमाऊंनी गीत ‘सूबेदार की चेली भानुली’ बीते दिनों फौजी कुंवर जी यूट्यूब चैनल के बैनर तले रिलीज हो गया है। हमेशा की तरह ममता आर्या के इस गीत को दर्शकों का खासा प्यार मिल रहा है जिसमें ममता के साथ ही गायक कमल सहाय ने अपनी मधुर आवाज दी है। दोनों की जुगलबंदी में रिलीज हुए इस गीत की लोकप्रियता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि महज दो दिनों के भीतर इसे 29 हजार से अधिक दर्शकों द्वारा देखा जा चुका है।
(Mamta Arya kumaoni Songs)
यह भी पढ़ें- Mamta Arya jhoda chachari: ममता आर्या और नंद किशोर पांडे का बेहद खूबसूरत झोड़ा चाचरी गीत रिलीज

बता दें कि इस गीत के बोल जहां स्वयं गायक कमल सहाय द्वारा लिपिबद्ध किए गए हैं वहीं गीत के विडियो में युवा अदाकारा भावना कांडपाल एवं हिमांशु आर्या की जोड़ी द्वारा किए गए शानदार अभिनय ने चार चांद लगा दिए हैं। गीत का मनमोहक संगीत ललित गित्यार ने तैयार किया है तथा देवेन्द्र नेगी ने गीत को निर्देशित किया है।
(Mamta Arya kumaoni Songs)

यह भी पढ़ें- Mamta Arya songs: ममता आर्य और महेश कुमार की जुगलबंदी से रिलीज हुआ गीत

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड लोकसंगीत

To Top