Connect with us
Uttarakhand songs: Mamta Arya jhoda chachari song with nand Kishor Pandey

Home / उत्तराखण्ड लोकसंगीत / Mamta Arya jhoda chachari: ममता आर्या और नंद किशोर पांडे का बेहद खूबसूरत झोड़ा चाचरी गीत रिलीज

उत्तराखण्ड लोकसंगीत पहाड़ी गैलरी

Mamta Arya jhoda chachari: ममता आर्या और नंद किशोर पांडे का बेहद खूबसूरत झोड़ा चाचरी गीत रिलीज

1 min read

Mamta Arya jhoda chachari song: ममता आर्या का बेहद खूबसूरत कुमाऊनी झोड़ा चाचरी  गीत काफल पाका हुआ रिलीज

अपने सुमधुर गीतों से उत्तराखंड संगीत जगत में खास पहचान बनाने वाली युवा गायिका ममता आर्या का एक और खूबसूरत कुमाऊंनी झोड़ा चांचरी गीत ‘काफल पाका’ बीते दिनों रिलीज हो गया है। इस झोड़ा चांचरी गीत को ममता के साथ नंद किशोर पांडे ने अपनी खूबसूरत आवाज दी है। हमेशा की तरह ममता के इस नए गीत को भी दर्शकों का खासा प्यार मिल रहा है।‌ गीत की लोकप्रियता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि महज चंद दिनों के भीतर ही इसे 26 हजार से अधिक लोगों द्वारा देखा जा चुका है। (Mamta Arya jhoda chachari song)
यह भी पढ़ें- युवा गायिका ममता आर्या और महेश के इस गीत ने मचाया धमाल, 3 हफ्ते में हुआ मिलियन पार

आपको बता दें कि युवा गायिका ममता आर्या का नया झोड़ा चांचरी गीत उत्तराखंडी सीरीज यूट्यूब चैनल के बैनर तले रिलीज हुआ है।‌ गीत के बोल जहां हरीश चन्द्र पपनै एवं रमेश भतरौजी द्वारा अपने शब्दों में लिपिबद्ध किए गए हैं वहीं दीपक कांडपाल का सुमधुर संगीत गीत को और भी अधिक मनमोहक बना रहा है। गीत की रिकार्डिंग नंदा स्टूडियो हल्द्वानी में की गई है। कैमरामैन की भूमिका धीरज पांडे ने निभाई है जबकि एडिटिंग का कार्य खीमा कपिल द्वारा किया गया है।

यह भी पढ़ें- Mamta Arya Kumaoni Song: ममता आर्य और राकेश कनवाल का बेहद खूबसूरत पहाड़ी गीत रिलीज

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड लोकसंगीत

To Top