UTTARAKHAND NEWS हरिद्वार
Uttarakhand marriage: व्हाट्सएप्प पर आया शादी का कार्ड क्लिक करते ही खाते से उड़ गए 90 हजार
1 min read
Uttarakhand marriage card fraud : व्हाट्सएप पर आया शादी का कार्ड क्लिक करते ही खाते से उड़ गए 90 हजार रूपये, फर्जी लिंक एप खोलने से बचे..
Uttarakhand marriage card fraud 90,000 rupees withdrawn from account wedding card fraud on WhatsApp clicked in roorkee haridwar : सोशल मीडिया के बदलते इस दौर मे जहाँ लोगों का जीवन जीना और अधिक आसान हो गया है, वहीं दूसरी ओर लोगों के लिए नई चुनौतियों से सामना करना भी बेहद मुश्किल हो गया है। विशेषकर साइबर ठगी जैसे अपराधों से जो उत्तराखंड समेत पूरे देशभर में अपना विस्तृत जाल बिछा चुके है। ऐसा ही कुछ हैरान कर देने वाला मामला हरिद्वार जिले से सामने आ रहा है, जहां पर शादी का फर्जी ई – कार्ड बनाकर साइबर ठग ने युवक को 90 हज़ार रुपये का चूना लगाया है।
यह भी पढ़े :Haridwar cyber fraud: हरिद्वार गूगल पर डाक्टर का नंबर ढूंढना पड़ा भारी, युवक का अकाउंट हो गया खाली
Uttarakhand marriage card whatsapp fraud: अभी तक मिली जानकारी के अनुसार हरिद्वार जिले के रुड़की के सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के आकाशदीप एन्क्लेव निवासी अमित के व्हाट्सएप पर एक नंबर से शादी का ई- कार्ड पहुंचा था। ऑनलाइन कार्ड के पहुंचते ही अमित ने व्हाट्सएप पर कार्ड के लिंक को खोलने का प्रयास किया लेकिन किसी वजह से उसके मोबाइल पर लिंक नहीं खुला। अमित को लगा कि किसी रिश्तेदार या जानने वाले के यहां से शादी का कार्ड उसके व्हाट्सएप पर आया है। जब लिंक नहीं खुला तो उसने मंगलौर निवासी अपने रिश्तेदार के व्हाट्सएप पर इस लिंक को भेज दिया। इसके साथ ही उसे यह लिंक खोलकर बताने के लिए कहा कि शादी का ई कार्ड कहां से आया है।
अमित के रिश्तेदार के खाते से उड़ी रकम ( cyber fraud online wedding card)
अमित के रिश्तेदार ने व्हाट्सएप पर आए लिंक को ओपन किया तो उसके खाते से एक झटके में 90,000 रुपए की रकम उड़ गई। इसके बाद खाते की रकम की निकासी का मैसेज आने पर उसे पता चला कि यह कोई शादी का कार्ड नहीं बल्कि फर्जी लिंक था जिसे उसने खोला है। जिसके बाद रिश्तेदार ने इसकी जानकारी तुरंत अमित को दी। अमित को जब इसका पता चला तो उसके होश उड़ गए और अमित ने तुरंत घटना की जानकारी सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस प्रशासन द्वारा अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।
