Connect with us
Uttarakhand marriage news: Only 101 rupees as shagun in Jaunsar bawar dehradun, ban alcohol wine breaking update
Image : सांकेतिक फोटो ( Uttarakhand marriage news)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Uttarakhand marriage news: जौनसार शादी शगुन में दिए जाएंगे महज 101, शराब भी बैन

UTTARAKHAND NEWS देहरादून

Uttarakhand marriage news: जौनसार शादी शगुन में दिए जाएंगे महज 101, शराब भी बैन

1 min read

Uttarakhand marriage news: शादी मे शगुन के लिए दिये जायेंगे सिर्फ 101 रुपये, महंगे गिफ्ट देने पर प्रतिबंध, शादियों में नहीं पिलाई जाएगी शराब..

Uttarakhand marriage news: Only 101 rupees as shagun in Jaunsar bawar dehradun, ban alcohol wine breaking update: बढ़ते महंगाई और दिखावे के दौर में उत्तराखंड में शादी विवाह जैसे विशेष कार्यक्रमों में ग्रामीणों की ओर से कुछ महत्वपूर्ण बदलाव किए जा रहे हैं। ऐसी ही कुछ खबर राजधानी देहरादून से सामने आ रही है ,जहां पर जौनसार बावर क्षेत्र के खत सिली गोथान के गांव बडनू के मंजीत सिंह तोमर की अध्यक्षता में 12 गांव के ग्रामीणों की बैठक में फैसले लिया गया कि शादी में शगुन के तौर पर टीका सिर्फ 101 रुपये दिया जायेगा। इसके अलावा शादी में शराब नहीं पिलाई जाएगी।

यह भी पढ़े :Bageshwar wine alcohol ban: बागेश्वर सूपी गांव में शराब बैन लगेगा 55 हजार का जुर्माना

बता दें देहरादून के जौनसार बावर क्षेत्र की खत सिली गोथान के गांव बड़नू में 30 जून 2026 के बाद शादियां होनी है उनमें नए फैसले लागू होंगे जिसमे ₹101 से ज्यादा शादी का शगुन नहीं दिया जाएगा। इसके अलावा शिलगुर महाराज का बंराश 12 साल बाद मनाए जाने वाला जांगडा वर्ष 2027 में मनाया जाएगा। इसके साथ ही खत के किसी भी गांव में शादी या अन्य समारोह में अंग्रेजी शराब और बियर परोसने पर पूरी तरह प्रतिबंध होगा।

मामा पक्ष की ओर से नहीं लिया जाएगा कुछ ( dehradun jaunsar news today)

मामा पक्ष की ओर से कुछ नहीं लाया जाएगा , मामा के तरफ से टीका भी पूर्ण रूप से बंद किया गया है। गांव में शादी या अन्य कार्यक्रम में साउंड सिस्टम रात 12:00 तक ही बजेगा। जबकि खत की शादीशुदा लड़कियों द्वारा शादी विवाह में मायके पक्ष को जो बकरा दिया जाता है ना वह बकरा लिया जाएगा और ना ही अन्य गांव में दिया जाएगा। गांव में रहिणी भोज के दौरान कोई भी परिवार चांदी के सिक्के या किसी भी तरह के वस्त्र नहीं देगा।

1 लाख रुपये तक का लग सकता है जुर्माना

मामा के अलावा अन्य करीबी रिश्तेदार बकरे की जगह शगुन के तौर पर 5 से ₹10,000 दे सकते हैं। सार्वजनिक स्थान पर शराब पीना पिलाना जुआ खेलने और नशीले पदार्थ की बिक्री करते पकड़े जाने वाले व्यक्ति से जुर्माना वसूला जाएगा। विवाह समारोह में फास्ट फूड पर भी रोक रहेगी। शादी में महिलाएं स्वर्ण आभूषण के रूप में मंगलसूत्र पेंडल नाक कान की बाली और अंगूठी पहन सकती हैं सोने का हार सेट नाक की नथ, मांग टीका कंगन पहनने पर रोक रहेगी। शादी में दुल्हन को शगुन के तौर पर अंगूठी चेन में से सोने की सिर्फ एक वस्तु दी जाएगी जबकि दूल्हे को सोने की कोई वस्तु उपहार के तौर पर नहीं दी जाएगी। कॉकटेल और मेहंदी के आयोजन में मेहमान सीमित रहेंगे। शादी के पारंपरिक वाद्य यंत्र के अलावा साउंड सिस्टम का प्रयोग कर सकते हैं लेकिन उसमे सिर्फ पहाड़ी लोकगीत बजेंगे। सहभोज में मेहमानों को पहाड़ी कच्ची शराब परोसने की छूट रहेगी। सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीते पिलाते जुआ खेलने में ₹50,000 से लेकर ₹1,00000 का जुर्माना वसूला जाएगा।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top