UTTARAKHAND NEWS ऊधमसिंह नगर
Uttarakhand missing woman: रूद्रपुर 25 मार्च से महिला लापता मासूम बच्ची को भी ले गई साथ
1 min read
Uttarakhand missing woman: Missing Woman Rudrapur | Udham Singh Nagar News | Mother Daughter Missing Case: रूद्रपुर चार वर्षीय मासूम के साथ महिला लापता
Uttarakhand missing woman: Rudrapur woman missing innocent girl with her since March 25 breaking news today: Rudrapur Missing Case | Udham Singh Nagar Police News | Woman Missing Report उत्तराखण्ड में महिलाओं किशोरियों और अविवाहित युवतियों के एकाएक लापता होने का सिलसिला लगातार बढ़ता ही जा रहा है । ऐसी ही एक खबर आज राज्य के ऊधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप क्षेत्र से सामने आ रही है जहां एक महिला के अपनी मासूम बेटी के साथ अचानक लापता हो गई है। घटना के बाद परिजनों की रातों की नींद उड़ गई है और हर गुजरता दिन उनकी चिंता को और बढ़ा रहा है।
यह भी पढ़े :Pauri Garhwal news today: पौड़ी में मिली प्राचीन गुफा, हैरत में लोग pauri Garhwal cave
Uttarakhand Missing Child Alert | Transit Camp Rudrapur | Police Investigation Update
अभी तक मिल रही जानकारी के अनुसार, 25 मार्च की शाम करीब 30 वर्षीय महिला बिना किसी को बताए घर से निकलीं और अपनी चार वर्षीय बेटी मानवी को भी साथ ले गईं। इसके बाद से दोनों का कोई सुराग नहीं लग पाया है। परिवार ने पहले अपने स्तर पर रिश्तेदारों और परिचितों के यहां तलाश की, लेकिन हर जगह निराशा ही हाथ लगी।
Uttarakhand missing women girl child FIR Registered Missing Case | Uttarakhand Police Action | Search Operation
आखिरकार थक-हारकर महिला के पति ने स्थानीय थाने में पहुंचकर तहरीर दी, जिसके आधार पर पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच शुरू होते ही पुलिस ने टीमों को सक्रिय कर संभावित स्थानों पर खोजबीन तेज कर दी है, ताकि जल्द से जल्द दोनों का पता लगाया जा सके।
Uttarakhand Missing Woman Description | Public Alert News | uttarakhand missing girl news Identification Details
तहरीर में महिला का हुलिया भी विस्तार से बताया गया है। घटना के समय उन्होंने पीले रंग का सूट-सलवार पहना हुआ था और हाथ में बने सितारे के निशान से उनकी पहचान की जा सकती है। यह जानकारी पुलिस द्वारा खोज अभियान में अहम भूमिका निभा रही है।
यह भी पढ़े :Central Bank SO recruitment: सेंट्रल बैंक में स्पेशलिस्ट ऑफिसर के 26 पदों पर भर्ती
Uttarakhand Police Appeal Public Help | Rudrapur News Update | Child Safety Concern uttarakhand missing case
मामले में ट्रांजिट कैंप थाना प्रभारी मोहन चंद्र पांडे ने बताया कि आसपास के क्षेत्रों में भी सूचना प्रसारित कर दी गई है। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी को महिला या बच्ची के बारे में कोई भी जानकारी मिले, तो तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन को सूचित करें।
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।
