Connect with us
Muskaan Dhapola Komal Khadai uttarakhand football team National Championship
फोटो सोशल मीडिया Uttarakhand football team National Championship

Home / बागेश्वर / बधाई: बागेश्वर की मुस्कान व कोमल का फुटबॉल टीम में चयन नेशनल चैंपियनशिप में दिखाएंगी दमखम

बागेश्वर स्पोर्ट्स/फुटबॉल

बधाई: बागेश्वर की मुस्कान व कोमल का फुटबॉल टीम में चयन नेशनल चैंपियनशिप में दिखाएंगी दमखम

1 min read

Uttarakhand football team National Championship : बागेश्वर की मुस्कान धपोला व कोमल खडाई का नेशनल फुटबॉल टीम में हुआ चयन….

Uttarakhand football team National Championship : उत्तराखंड की प्रतिभाशाली बेटियां आज खेल के क्षेत्र में बेटों की तरह बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रही है। इतना ही नहीं बल्कि वे हर क्षेत्र में अपनी चमक बिखेरने का साहस भी रखती है। यहां की बेटियां क्रिकेट, बैडमिंटन, मार्शल आर्ट, फेनसिंग चैंपियनशिप, फुटबॉल, बॉक्सिंग जैसे विशेष खेलों में अपनी जगह बनाकर पूरे प्रदेश का मान बढ़ा रही हैं जो अन्य बेटियों के लिए बेहद प्रेरणादायक है। हम आए दिन आपको ऐसी ही होनहार बेटियों से रूबरू करवाते रहते हैं जो अपनी मेहनत और समर्पण के दम पर विशेष उपलब्धि हासिल करती हैं। आज हम आपको बागेश्वर जिले की मुस्कान धपोला और कोमल खडाई से रूबरू करवाने वाले हैं जिनका चयन नेशनल फुटबॉल टीम में हुआ है।
यह भी पढ़ें- नैनीताल: प्रवर और धीरज के शानदार मैच के साथ प्रथम इंटर स्कूल बैडमिंटन टूर्नामेंट का समापन

Muskaan Dhapola Komal Khadai football team बता दें बागेश्वर जिले की मुस्कान धपोला व कोमल खड़ाई का चयन 29 वीं सीनियर महिला फुटबॉल नेशनल चैंपियनशिप के लिए उत्तराखंड की टीम से हुआ है। जिसके चलते अब वह राजस्थान के जयपुर में 6 से 10 अक्टूबर तक आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता में अपना दमखम दिखाती हुई नजर आने वाली है। जो पूरे प्रदेश के लिए बेहद गर्व की बात है। मुस्कान धपोला व कोमल खड़ाई कि इस विशेष उपलब्धि के बाद से उन्हें लगातार बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

यह भी पढ़ें- बधाई: रुद्रप्रयाग के प्रियांशु पंवार का अंडर 19 क्रिकेट टीम में चयन, दिखाएंगे बल्ले का दमखम

Continue Reading

More in बागेश्वर

To Top