UTTARAKHAND NEWS नैनीताल
Nainital breaking news today: डीएसबी केंपस की छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों मौत
1 min read
Nainital breaking News today: बीएससी तृतीय वर्ष की छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, फंदे से लटका मिला शव
Uttarakhand: Nainital breaking news today DSB campus BSc student Simran suicide case Suspicious death: उत्तराखंड में आत्महत्या जैसे संदिग्ध मामले लगातार बढ़ते जा रहे है। ऐसी ही कुछ दुखद खबर नैनीताल जिले से सामने आ रही है,जहां पर एक 20 वर्षीय छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है। घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है,वहीं पुलिस प्रशासन की टीम घटना की जांच पड़ताल में जुट गई है। बताया जा रहा है कि छात्रा का शव फंदे से लटका मिला है।
यह भी पढ़े :उत्तराखण्ड हुआ गौरवान्वित: पौड़ी के जितेंद्र रावत को मिला राष्ट्रपति पदक CRPF में है तैनात
अभी तक मिली जानकारी के अनुसार नैनीताल जिले के मल्लीताल के स्टाफ हाउस क्षेत्र सात नम्बर निवासी 20 वर्षीय सिमरन आर्या डीएसबी की छात्रा थी। सिमरन बीएससी तृतीय वर्ष में अध्ययनरत थी, जिसने बीते सोमवार की देर रात करीब दो ढाई बजे के आस पास आत्मघाती कदम उठाकर अपनी जान ली है।
दादी के सोते ही सिमरन लटकी फांसी के फंदे पर (nainital crime news)
बताया जा रहा है कि सिमरन अपनी मां दो भाईयो और दादी के साथ रहती थी। घटना के समय सिमरन दादी के साथ कमरे में थी, तभी जैसे ही दादी सो गई तो सिमरन ने चुन्नी को फांसी का फँदा बनाया और उस पर लटक गई।
परिजनों की सुबह आँख खुली तो फंदे से लटकी मिली बेटी (nainital news today)
जैसे ही घटना की जानकारी मंगलवार की सुबह परिजनों को मिली तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। बेटी को फंदे में लटका देख परिजनों को गहरा सदमा लगा ,जिससे उनकी चीख पुकार मच गई। शोर सुनते ही आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़े जिन्होंने घटना की जानकारी पुलिस प्रशासन को दी।
यह भी पढ़े :Kota Coaching Student News: उत्तराखंड के छात्र की कोटा में बिल्डिंग से गिरकर गई जिंदगी
पुलिस के कब्जे मे मृतका का शव (nainital news live)
सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर घटनास्थल पहुंची जिन्होंने मृतका के शव को कब्जे में लिया है। बहरहाल प्रारंभिक जांच में आत्महत्या के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं लेकिन परिजनों से पुलिस प्रशासन की टीम लगातार पूछताछ कर रही है।
12वीं में स्कूल टॉपर थी सिमरन
पुलिस प्रशासन की टीम छात्रा के मोबाइल और अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है, ताकि मौत के कारणों का पता चल सके। सिमरन ने 10वीं और 12वीं की पढ़ाई भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय नैनीताल से की थी। बताया जा रहा है कि सिमरन ने 12वीं की परीक्षा में अपने स्कूल में टॉप किया था ,वहीं छात्रा की डिप्रेशन में होने की बात भी सामने आ रही है। घटना के बाद से मृतका के परिजनों में दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
मृतका के भाईयो ने टीचर पर लगाया गम्भीर आरोप (nainital simran arya case)
मृतका के भाई सागर और साहिल ने बताया कि नैनीताल DSB कैंपस का एक टीचर उसे परेशान कर रहा था और उसने सभी बच्चों के सामने सिमरन को डांट भी लगाई थी, जिससे परेशान होकर सिमरन ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। लेकिन वास्तविक सच्चाई क्या है यह पुलिस की गहन जांच पड़ताल के बाद ही सामने आ पाएगी। सिमरन पढ़ाई में काफी होनहार थी। इतना ही नही बल्कि वो घर के कामों और पढ़ाई को भी एक साथ मैनेज कर टीचर बनने का लक्ष्य रखती थी। लेकिन टीचर की डांट ने उसकी भावनाओं को आहत कर दिया। सिमरन दो भाईयो की इकलौती छोटी बहन थी।
