UTTARAKHAND NEWS नैनीताल
Nainital news today: नैनीताल ठंड से बचने को कार में जलाई अंगीठी, ड्राइवर की गई जिंदगी
1 min read
nainital news today: ठंड से बचने के लिए कार के अंदर जलाई कोयले की अंगीठी, दम घुटने से गई चालक की जिंदगी ..
nainital news today driver manish gandhar died due to burn angeethi fire under car uttarakhand live: उत्तराखंड समेत देशभर में सूखी ठंड ने लोगों को परेशान कर रखा है ,जिसके चलते कई सारे लोग ठंड से बचने के लिए कोयले की अंगीठी समेत हीटर जलाकर ठण्ड से राहत पाने का प्रयास कर रहे हैं। हालांकि हीटर और कोयले की अंगीठी रात भर जलाना लोगो को अक्सर भारी पड़ जाता है। ऐसी ही कुछ दुखद खबर नैनीताल जिले से सामने आ रही है, जहां पर कार के अंदर अंगीठी जलाकर सोए कार चालक की जिंदगी चली गई।
यह भी पढ़े :Almora news: अल्मोड़ा गुलदार के सामने ढाल बनी गीता, मौत के मुंह से खींच लाई पिता को
अभी तक मिली जानकारी के अनुसार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मथुरा (सिरोहा, यमुनापार) निवासी मनीष गंधार बीते शनिवार को अपने टैक्सी वाहन संख्या UP16JT8565 मे सवार होकर नोएडा के पर्यटकों को लेकर सरोवर नगरी नैनीताल पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिनभर पर्यटकों को नैनीताल घुमाया और रात मे सभी को होटल में छोड़ दिया। इसके बाद मनीष खुद रात के करीब 9:00 बजे सूखाताल पार्किंग मे कार को पार्क कर कार के भीतर कोयले की अंगीठी जलाकर कंबल ओढ़कर सो गए।
अंगीठी की गैस से गई चालक की जिंदगी ( nainital news today)
बीते 28 दिसंबर की दोपहर तक जब कार पार्किंग से बाहर नहीं आई तो अन्य पार्किंग कर्मियों ने पुलिस प्रशासन को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस प्रशासन की टीम ने वाहन को हिला डुलाकर चालक को उठाने का प्रयास किया लेकिन भीतर से कोई हरकत नहीं हुई। इसके बाद शीशा तोड़कर बेसुध चालक को कार से बाहर निकाला गया और बीडी अस्पताल ले जाया गया ,जहां पर डॉक्टरों ने कार चालक को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी गई है जिनके पहुंचने के बाद पंचनामा और पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जाएगी। बताया जा रहा है कि कार चालक के मुंह से झाग निकल रहा था जिससे ऐसा अंदेशा जताया जा रहा है कि कार चालक की मौत अंगीठी की गैस लगने से हुई है।
