Connect with us
India Pakistan war ceasefire
सांकेतिक फोटो India Pakistan war ceasefire

देवभूमि दर्शन- राष्ट्रीय खबर

देहरादून

Indo Pak War: भारत पाक बार्डर पर कम होगा तनाव, दोनों देशों ने किया सीजफायर का ऐलान

India Pakistan war end ceasefire: भारतीय विदेश सचिव ने की सीजफायर की घोषणा, शाम पांच बजे से लागू हुआ संघर्षविराम….

India Pakistan war end ceasefire इस वक्त की सबसे बड़ी खबर देश की राजधानी नई दिल्ली से सामने आ रही है जहां विदेश मंत्रालय ने भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध विराम का ऐलान कर दिया है। जी हां… शनिवार शाम 5 बजे से दोनों देशों की सीमाओं पर संघर्ष विराम लागू कर दिया गया है। अभी कुछ ही समय पहले विदेश मंत्रालय की ओर से भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि पाकिस्तान के डीजीएमओ ने आज दोपहर 3:35 बजे भारत के डीजीएमओ को फोन किया और सीजफायर कर बातचीत की पहल की। उन्होंने जानकारी दी की दोनों देशों के डीजीएमओ के बीच इस बात को लेकर सहमति बनी बनी कि दोनों पक्ष शाम पांच बजे से जमीन, हवा और समुद्र पर सभी गोलाबारी और सैन्य कार्रवाई बंद कर देंगे। उन्होंने बताया कि दोनों डीजीएमओ के बीच अगले दौर की बातचीत दो दिन बाद सोमवार 12 म‌ई को दोपहर बारह बजे होंगी।


यह भी पढ़ें- India Pak war: राजस्थान के झुंझुनू निवास सुरेंद्र कुमार जम्मू कश्मीर में शहीद…

India Pakistan war update आपको बता दें कि इससे पहले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए दावा करते हुए कहा था कि कि मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि भारत और पाकिस्तान पूर्ण और तत्काल युद्धविराम पर सहमत हो गए हैं। बताते चलें कि पाकिस्तान की ओर से भी सीजफायर की घोषणा कर दी गई है। पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है, उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि पाकिस्तान और भारत तत्काल प्रभाव से युद्ध विराम पर सहमत हो गए हैं। पाकिस्तान ने हमेशा अपनी संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता से समझौता किए बिना क्षेत्र में शांति और सुरक्षा के लिए प्रयास किया है। बताते चलें कि संघर्षविराम की घोषणा से ठीक पहले भारतीय विदेश मंत्रालय की ओर से एक और बड़ी घोषणा की गई है। जिसमें कहा गया है कि भविष्य में यदि कोई भी आतंकवादी हमला होता है तो उसे युद्ध ही समझा जाएगा और उसी तरह उसका जवाब भी दिया जाएगा
यह भी पढ़ें- JCO Pawan Kumar : पाकिस्तान गोलाबारी में हिमाचल के सूबेदार मेजर पवन कुमार शहीद

India Pakistan war ceasefire news वहीं इस संबंध में अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने कहा है कि पिछले 48 घंटों में उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और मैंने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ, भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर, सेना प्रमुख असीम मुनीर और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और असीम मलिक सहित वरिष्ठ भारतीय और पाकिस्तानी अधिकारियों से बातचीत की है। जिस पर दोनों देशों की ओर से सीजफायर पर सहमति जताते हुए व्यापक मुद्दों पर बातचीत शुरू करने पर सहमत हो गई हैं। हम शांति का मार्ग चुनने में प्रधानमंत्री मोदी और शरीफ की बुद्धिमत्ता, विवेक और नेतृत्व की सराहना करते हैं।
यह भी पढ़ें- Murali Naik Martyr operation Sindoor: LOC पर भारतीय सेना का जवान मुरली नायक शहीद

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Sunil

सुनील चंद्र खर्कवाल पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वे राजनीति और खेल जगत से जुड़ी रिपोर्टिंग के साथ-साथ उत्तराखंड की लोक संस्कृति व परंपराओं पर लेखन करते हैं। उनकी लेखनी में क्षेत्रीय सरोकारों की गूंज और समसामयिक मुद्दों की गहराई देखने को मिलती है, जो पाठकों को विषय से जोड़ती है।

More in देवभूमि दर्शन- राष्ट्रीय खबर

Advertisement

UTTARAKHAND CINEMA

PAHADI FOOD COLUMN

UTTARAKHAND GOVT JOBS

UTTARAKHAND MUSIC INDUSTRY

Lates News

deneme bonusu casino siteleri deneme bonusu veren siteler deneme bonusu veren siteler casino slot siteleri bahis siteleri casino siteleri bahis siteleri canlı bahis siteleri grandpashabet
To Top