देवभूमि दर्शन- राष्ट्रीय खबर देहरादून
Aman Jaiswal Actor news सड़क हादसे मे चली गई TV एक्टर अमन जायसवाल की जिंदगी
1 min read
Aman Jaiswal TV actor: सड़क हादसे का शिकार हुए 23 वर्षीय एक्टर अमन जायसवाल, परिजनों को लगा सदमा, अन्य टेलीविजन के सितारों ने जताया दुख….
Aman Jaiswal TV actor: टेलीविजन दुनिया से जुड़ी एक दुख खबर सामने आ रही है जहां पर टीवी शो धरती पुत्र नंदिनी मे मुख्य भूमिका निभाने वाले 23 वर्षीय एक्टर अमन जायसवाल की सड़क हादसे मे जिंदगी चली गई है। इस घटना के बाद से उनके परिजनों के आँसू थमने का नाम नही ले रहे है। वही टेलीविजन की दुनिया में शोक का माहौल बरकरार है। बताते चलें अमन ने बेहद कम उम्र में अपने किरदार के जरिए अधिकांश लोगो के दिलों मे जगह बनाई थी ।
यह भी पढ़ें- Geeta Uniyal News: अपने पीछे दो मासूम बच्चों को छोड़ गई अभिनेत्री गीता उनियाल
Aman Jaiswal TV actor death road Accident अभी तक मिली जानकारी के अनुसार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया के रहने वाले 23 वर्षीय अमन जायसवाल बेहद कम उम्र में टेलीविजन की दुनिया में अपनी पहचान बना चुके थे। इतना ही नहीं बल्कि वह टीवी शो धरतीपुत्र नंदिनी में मुख्य भूमिका निभाते हुए नजर आए थे। उन्हीं से जुड़ी एक दुखद खबर सामने आ रही है कि बीते शुक्रवार को एक्टर अमन जायसवाल शूटिंग से अपनी बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। तभी जैसे ही उनकी बाइक मुंबई के जागेश्वरी हाईवे पर पहुंची तो उन्हें तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। जिसके चलते उन्हें कामा अस्पताल ले जाया गया जहां पर उन्होंने आधे घंटे के बाद दम तोड़ दिया। उनकी मौत के बाद से उनके परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है वहीं पूरे टेलीविजन जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। उनकी मौत की सूचना पर धरतीपुत्र नंदिनी में अमन के सह कलाकार रह चुके नवी रौतेला ने इंस्टाग्राम पर भावुक पोस्ट करते हुए दुख जताया है। इसके साथ ही अन्य एक्टरों ने भी अपनी संवेदनाएं व्यक्त की है। बताते चलें अमन उत्तर प्रदेश से अभिनेता बनने का सपना लेकर मुंबई आए थे जिसे उन्होंने बेहद कम उम्र में सच कर दिखाया मगर कुदरत को कुछ और ही मंजूर था जिसके चलते उनकी जिंदगी एक झटके में खत्म हो गई। अमन इससे पहले उड़ारियां और पूणय शलोक अहिल्याबाई मे सहायक किरदार का रोल भी निभा चुके थे ।
यह भी पढ़ें- Tehri Garhwal news: टिहरी गढ़वाल में पति-पत्नी को लगी अंगीठी की गैस चली गई जिंदगी
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
