Connect with us
Two illigal bangaladesh women arrested in operation kalanemi dehradun uttrakhand news today
Image : social media ( Operation kalanemi dehradun news)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Dehradun news: देहरादून दो बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, आपरेशन कालनेमी से खुली पोल

UTTARAKHAND NEWS देहरादून

Dehradun news: देहरादून दो बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, आपरेशन कालनेमी से खुली पोल

1 min read

Operation kalanemi dehradun news: ऑपरेशन कालनेमि के तहत पटेलनगर क्षेत्र से दो बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, अवैध रूप से रह रही थी दोनों..

Two illigal bangaladesh women arrested in operation kalanemi dehradun uttrakhand news today: उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों पर पुलिस प्रशासन द्वारा ऑपरेशन कालनेमि अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत फर्जी बाबाओ की धर पकड़ के जा रही हैं। इतना ही नहीं बल्कि इस ऑपरेशन के तहत अभी तक कई सारे बांग्लादेशी भी उत्तराखंड से पकड़े गए हैं जो अवैध रूप से प्रदेश में रह रहे है। ऐसी ही कुछ खबर राजधानी देहरादून से सामने आ रही है जहां पर अवैध रूप से रह रही दो बांग्लादेशी महिलाओं को हिरासत में लिया गया है।

यह भी पढ़े :Uttarakhand: उत्तराखंड में बांग्लादेशी महिला पति के साथ गिरफ्तार रुबीना बनी थी रूबी देवी…

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार राजधानी देहरादून में पुलिस प्रशासन को कुछ बांग्लादेशी नागरिकों के रहने की सूचना मिली थी। जिसकी सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन द्वारा सत्यापन अभियान चलाया गया। इतना ही नहीं बल्कि बीते शनिवार को एलआईयू देहरादून, एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा पटेल नगर क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया गया जहां पर पूजा विहार चंद्रबनी में दो संदिग्ध महिलाएं पकड़ी गई। पूछताछ के दौरान दोनों के बांग्लादेशी होने का संदेह हुआ क्योंकि दोनों सही से हिंदी नहीं बोल पा रही थी।

पुलिस की गिरफ्त में दोनों बांग्लादेशी महिलाएं, पश्चिम बंगाल के एजेंट ने कराई थी भारत में एंट्री

जब पुलिस ने सख्ताई दिखाई तो महिलाओं ने बताया कि वह बांग्लादेश की नागरिक है। जिसमें एक महिला की पहचान यासमीन पुत्री मोहम्मद तोहिद मियां निवासी बांग्लादेश सिलहट के रूप मे हुई , जबकि दूसरी महिला की पहचान रशीदा बेगम पुत्री मोहम्मद उल्ला निवासी चटग्राम बांग्लादेश के रूप मे हुई है। जानकारी में पता चला कि दोनों महिलाएं करीब 7 महीने पहले भारत आई थी, जिन्हें पश्चिम बंगाल के एक एजेंट ने बांग्लादेशी बॉर्डर से भारत में प्रवेश कराया था। दोनों के कब्जे से बांग्लादेशी परिचय पत्र और परिवार रजिस्टर का विवरण प्राप्त किया गया है। दोनों बांग्लादेशी महिलाएं अवैध रूप से भारत में रह रही थी जिनके खिलाफ कार्यवाही की जा रही है।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top