Connect with us
ashok gahtori Martyr champawat tanakpur jawan of 22 kumaon regiment in dehradun uttrakhand latest news today
Image : social media ( ashok gahtori Martyr champawat)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Ashok gahtori Martyr champawat: चम्पावत 22 कुमाऊं के जवान अशोक गहतोड़ी शहीद

UTTARAKHAND NEWS चम्पावत

Ashok gahtori Martyr champawat: चम्पावत 22 कुमाऊं के जवान अशोक गहतोड़ी शहीद

1 min read

ashok gahtori Martyr champawat : 22 कुमाऊं रेजीमेंट के जवान अशोक गहतोड़ी हुए शहीद, परिजनों में मचा कोहराम, पूरे सैन्य सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई..

ashok gahtori Martyr champawat tanakpur jawan of 22 kumaon regiment in dehradun uttrakhand latest news today  : उत्तराखंड के चंपावत जिले से एक हृदय विदारक घटना की खबर सामने आ रही है, जहां पर 22 कुमाऊं रेजीमेंट के जवान अशोक गहतोड़ी की सड़क हादसे में जिंदगी चली गई। घटना के बाद से जवान के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है वहीं पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

यह भी पढ़े :Rakesh Maurya martyr: रूस यूक्रेन युद्ध में सितारगंज के राकेश मौर्य शहीद, गांव पहुंचा पार्थिव शरीर

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार चंपावत जिले के टनकपुर के कार्की फॉर्म आम बाग के निवासी 40 वर्षीय अशोक गहतोड़ी 22 कुमाऊं रेजीमेंट 69 ब्रिगेड के हवलदार पद पर तैनात थे। दरअसल बीते 13 दिसंबर की देर रात अशोक बरेली से यूनिट जाते समय देहरादून के डोईवाला के पास सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इसके बाद अशोक को उपचार के लिए ऋषिकेश के एम्स में भर्ती कराया गया था जहां पर उन्होंने बीते शनिवार की देर दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलते ही अशोक के परिजनों में कोहराम मच गया वहीं पूरे क्षेत्र में सन्नाटा पसर गया।

11 वर्षीय बेटी ने दी पिता की चिता को मुखाग्नि ( champawat news today)

बीते सोमवार को अशोक का पार्थिव शरीर उनके घर पहुंचा जहां पर शारदा घाट पर 22 कुमाऊं रेजीमेंट के एसएम कर्नल अमन और सूबेदार मेजर गणेश सिंह ने टीम के साथ पूरे सैन्य सम्मान से अशोक को अंतिम विदाई दी। इस दौरान अशोक के चचेरे भाई किशोर गहतोड़ी और अशोक की 11 वर्षीय बेटी हिमांशी ने उनकी चिता को मुखाग्नि दी जिसे देखकर हर किसी की आंखें भर आई। अशोक अपने पीछे अपने पिता खिलानंद गहतोड़ी, माता चंद्रकला पत्नी हेमलता और दो बेटियों को हमेशा के लिए रोता बिलखता छोड़ गए है।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top