Connect with us
Uttarakhand News: A teenager's ear was cut off in Rudraprayag Jakholi, a case related to molestation ..
Image : social media photo ( Rudraprayag Ear Cut News)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Rudraprayag News: रुद्रप्रयाग जखोली में किशोर का काट दिया कान, छेड़खानी से संबंधित मामला ..

UTTARAKHAND NEWS रूद्रप्रयाग

Rudraprayag News: रुद्रप्रयाग जखोली में किशोर का काट दिया कान, छेड़खानी से संबंधित मामला ..

1 min read

Rudraprayag Ear Cut News   : बहन से छेड़खानी का विरोध करने पहुंचे नाबालिक किशोर का आरोपियों ने दरांति से काटा कान, क्षेत्र में मचा हड़कंप..                                                 Rudraprayag Ear Cut News : उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है जहां पर एक व्यक्ति द्वारा नाबालिक किशोरी से छेड़छाड़ की वारदात को अंजाम दिया गया इतना ही नहीं बल्कि जब पीड़िता का भाई आरोपी युवक को समझाने के लिए पहुंचा तो आरोपी और उसके पिता ने नाबालिक किशोर पर दरांती से हमला कर उसका कान काट दिया जिसके कारण किशोर लहूलुहान हो गया वो तो गनीमत रही की किशोर के परिजन तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गए अन्यथा आरोपी और उसका पिता किशोर की जान तक ले सकते थे। पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी गई है ।

यह भी पढ़े :KritiNagar Srinagar love jihad: कीर्तिनगर में नाबालिग लड़की के गुमशुदा होने पर बड़ा बवाल

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार रुद्रप्रयाग जिले के तिलवाड़ा के जखोली ब्लॉक के भरदार क्षेत्र के दूरस्थ गांव के रहने वाले 40 वर्षीय मकान सिंह पुत्र हुकुम सिंह ने बीते 7 अप्रैल की शाम करीब 6:00 बजे एक नाबालिक 16 वर्षीय किशोरी के साथ पंचायत चौक में छेड़खानी की जिसके चलते किशोरी के 15 वर्षीय भाई ने मकान सिंह को समझाने की कोशिश की मगर मकान सिंह ने अपनी गलती मानने के बजाय घर से धारदार हथियार निकाला और किशोर को मारने के लिए पहुंचा। इस दौरान मकान सिंह के पिता 60 वर्षीय हुकुम सिंह ने किशोर के हाथ पकड़े और मकान सिंह ने दरांती से किशोर का बायां कान काट दिया जिसके चलते किशोर दर्द से चीख उठा इतना ही नहीं बल्कि आरोपियों ने किशोर के गले पर भी हमला किया। तभी किशोर के परिजन तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे जिसके बाद दोनों आरोपी भाग गए। जानकारी के मुताबिक यदि परिजन बीच बचाव में नहीं आते तो मकान सिंह और उसका आरोपी पिता हुकुम सिंह किशोर की जान तक ले सकते थे। इसके संबंध में पीड़ित परिवार ने पुलिस प्रशासन के पास मुकदमा दर्ज करवाते हुए दोनों आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है।

आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

पीड़ित परिवार की तहरीर के आधार पर कोतवाली रुद्रप्रयाग में धारा 118(2), , 4 भारतीय न्याय संहिता और 7/8 पॉक्सो अधिनियम के तहत नामजद आरोपियों मकान सिंह और हुकम सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की कार्रवाई की गई है वहीं आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की दो टीमें गांव भेजी गई है। जानकारी के मुताबिक पीड़ित किशोर को श्रीनगर के बेस अस्पताल ले जाया गया है जहां पर उसका उपचार चल रहा है।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top