UTTARAKHAND NEWS देहरादून
Uttarakhand new Aadhar card: आधार कार्ड में बड़ा बदलाव अब नहीं आ रहा पिता पति का नाम
1 min read
Uttarakhand Aadhar card change : आधार कार्ड में हुआ बदलाव, नए कार्ड मे अब नहीं आ रहा पिता व पति का नाम…
Uttarakhand Aadhar card change his formet now father husband name is not available in new version latest news today : उत्तराखंड समेत देशभर के लोगों के लिए एक जरूरी खबर केंद्र सरकार की ओर से सामने आ रही है कि, भारत मे नागरिकों की विशिष्ट पहचान से जुड़ा आधार कार्ड अब बदल गया है। दरअसल भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण की ओर से आधार कार्ड में कुछ विशेष बदलाव किए गए हैं, जिसके तहत नागरिकों की गोपनीयता और डेटा को सुरक्षित रखा जा सकेगा। इतना ही नहीं बल्कि अब बदलाव के साथ लोगों को आधार कार्ड दिये जा रहे है।
यह भी पढ़े :Uttarakhand Aadhar update: बच्चों के आधार कार्ड का अनिवार्य अपडेट, आप भी लाभ उठाएं
आपको जानकारी देते चले आधार कार्ड बनाने के लिए भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण की ओर से कुछ नए बदलाव किए गए हैं। इस बदलाव के तहत अब 18 वर्ष से कम आयु के लोगों के आधार कार्ड में पिता का नाम वहीं रहेगा जो पहले की तरह अंकित होगा, जबकि गलत नाम भी संशोधित नहीं हो सकेगा। 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के लोगों के आधार कार्ड में पिता या पति का नाम हटाया जा रहा है ,यानी अब आधार कार्ड में सिर्फ आवेदक का ही नाम और पता आएगा। इसके अलावा जो पहले आधार कार्ड में जन्मतिथि महीना और साल अंकित होता था उसे भी अब बनाए जा रहे आधार कार्ड से हटाया जा रहा है। अब जन्मतिथि की जगह आधार कार्ड में केवल जन्म का साल ही अंकित हो रहा है।
आधार कार्ड बनाते समय पोर्टल में पिता पति का नाम बन्द ( Uttarakhand adhar card news)
आधार कार्ड केंद्र संचालकों की ओर से बताया गया है कि आधार कार्ड बनाते समय पोर्टल में पिता पति का नाम भरने का विकल्प बंद हो गया है। हालांकि इसकी संशोधित व्यवस्था पहले लागू की गई है जबकि सभी मूल रिकॉर्ड यूआइडीएआइ डेटाबेस में संरक्षित रहेंगे।
