UTTARAKHAND NEWS नैनीताल
Haldwani news: हल्द्वानी मंदिर के पास गोवंश के अवशेष मिलने से बवाल, पुलिस ने भांजी लाठियां
1 min read
Haldwani police news today: प्रतिबंधित पशु के अवशेष मिलने से हल्द्वानी मे मचा भारी बवाल, पथराव और तोड़फोड़ के बाद पुलिस ने किया लाठीचार्ज…
after finding remains of cattle near Haldwani temple, police resorted lathi charge uttarakhand latest news today: उत्तराखंड के नैनीताल जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आ रहा है ,जहां पर देर रात उस समय भारी बवाल हो गया जब लोगों को प्रतिबंधित पशु के अवशेष मिलने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची भीड़ ने माहौल को तनावपूर्ण बना दिया। इतना ही नहीं बल्कि स्थिति को बिगड़ता देख मजबूरन पुलिस प्रशासन को लोगो पर लाठियां भांजनी पड़ी। जिसके बाद स्थिति पर काबू पाया जा सका।
यह भी पढ़े :Dehradun News Today: देहरादून में बाघ के पेट से निकले शर्ट के कॉलर के टुकड़े…
अभी तक मिली जानकारी के अनुसार बीते रविवार की देर रात नैनीताल जिले के हल्द्वानी के बरेली रोड स्थित उजाला नगर मे लोगो को प्रतिबंधित पशु गोवंश के कटे अवशेष मिलने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर स्थानीय लोगों समेत हिंदू संगठन के लोगों ने मौके पर पहुंचकर घटना का विरोध किया। इस दौरान हिंदू संगठन और लोगों का प्रदर्शन इतना बढ़ गया था कि स्थिति अनियंत्रित हो गई थी। पुलिस प्रशासन को स्थिति नियंत्रित करने के लिए लाठी चार्ज करनी पड़ी।
रेस्टोरेंट और कार पर पथराव ( nainital news today)
पुलिस प्रशासन ने जब मामले की जांच शुरू की तो सीसीटीवी फुटेज में एक कुत्ता मांस के टुकड़े लाता हुआ दिखाई दिया। हालांकि हिंदूवादी संगठनों ने पुलिस प्रशासन को शिकायत पत्र देते हुए जांच की मांग की। लेकिन इस दौरान कुछ अराजकतत्वों ने एक डीलक्स रेस्टोरेंट और कार में पथराव शुरू किया। इसके बाद पुलिस प्रशासन की टीम ने अराजकता फैलाने वाले लोगों को खदेड़ने के लिए लाठी भांजी।
हंगामे के कारण बंद की गई दुकानें ( Haldwani Restricted animal remains)
हंगामा बढ़ता देख आसपास के लोगों ने अपनी दुकान बंद की इसके अलावा आसपास के थानों की पुलिस को भी मौके पर तैनात किया गया। लोगों की भीड़ ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की वही हालत को बिगड़ता देख पुलिस प्रशासन की टीम ने हल्के बल का प्रयोग कर उन्हें इधर-उधर करने का प्रयास किया जबकि कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया।
सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने से बचे ( haldwani breaking news)
जनपद की खुफिया तंत्र और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग टीम को एक्टिव कर संदिग्ध लोगों पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस मामले मे आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को भी देखा जा रहा है। ताकि यह पता लगाया जा सके कि प्रतिबंधित पशु के अवशेष किसने और कब फेंके है ।
शराब के नशे मे हंगामा करते हुए पाए गए कई लोग (haldwani news update)
प्रारंभिक जांच में सीसीटीवी फुटेज में एक कुत्ता मांस का टुकड़ा खींचते हुए दिखाई दे रहा है, जिससे यह स्पष्ट हो रहा है कि यह किसी द्वारा डाला गया अवशेष नहीं है। हालांकि उजाला नगर इलाके में एक धार्मिक स्थल के सामने मांस मिलने से लोगो मे आक्रोश उत्पन्न हुआ। घटना के दौरान भारी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए थे जिनमें कई लोग नशे की हालत में हड़कम्प मचा रहे थे। मांस किस जानवर का है यह जांच के बाद ही पता लग सकेगा। संवेदनशील इलाका होने के कारण पुलिस ने आसपास की गश्त बढ़ा दी है जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
इलाके में फ्लैग मार्च के दौरान फोड़ा सिर ( haldwani Flag March)
बताया जा रहा है कि प्रदर्शनकारियों ने एक ऑटो चालक पर हमला कर उसका सिर तक फोड़ दिया, जिसे अस्पताल ले जाया गया। इससे पहले मेयर गजराज बिष्ट भी मौके पर पहुंचे जिन्होंने अधिकारियों से स्थिति की जानकारी ली। हालांकि पुलिस ने मोर्चा संभालते हुए इलाके में फ्लैग मार्च किया। बहरहाल अभी स्थिति नियंत्रण में है।
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।
