Connect with us
Uttarakhand news: agniveer sachin Martyr pauri garhwal in Kerala latest coverage today
Image : social media ( agniveer sachin Martyr pauri)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Agniveer sachin Martyr pauri: पौड़ी का लाल अग्निवीर सचिन सिंह केरल में शहीद

UTTARAKHAND NEWS पौड़ी गढ़वाल

Agniveer sachin Martyr pauri: पौड़ी का लाल अग्निवीर सचिन सिंह केरल में शहीद

1 min read

agniveer sachin Martyr pauri  : माँ भारती की रक्षा करते हुए अग्निवीर सचिन सिंह शहीद, प्रदेश में दौड़ी शोक की लहर..

Uttarakhand news: agniveer sachin Martyr pauri garhwal in Kerala latest coverage today  : केरल से समूचे प्रदेशवासियों के लिए एक दुखद खबर सामने आ रही है, जहां पर देश की रक्षा करते हुए पौडी जिले के रहने वाले सचिन सिंह शहादत को प्राप्त हुए हैं। सचिन की शहादत की खबर सुनते ही उनके परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है ,वहीं पूरे प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई है। बताते चले हरिद्वार में पूरे सैन्य सम्मान के साथ सचिन को अंतिम विदाई दी गई।

यह भी पढ़े :Mahaveer rawat uttarakhand Martyr: देहरादून ड्यूटी में तैनात नायक महावीर रावत शहीद

प्राप्त जानकारी के अनुसार पौडी जिले के कल्जीखाल नौगांव आसूई गांव के निवासी 19 वर्षीय सचिन सिंह अग्निवीर के पद पर तैनात थे। दरअसल सचिन की तैनाती इन दिनों केरल में थी जिनकी तैनाती को 2 महीने भी ठीक से पूरे नहीं हुए थे कि वह मातृभूमि की रक्षा करते हुए वीरगति को प्राप्त हो गए। बेटे की शहादत की खबर सुनते ही उनके परिजनों में कोहराम मच गया ,वहीं पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया। बताते चलें बीते शुक्रवार को सचिन को हरिद्वार में पूरे सैन्य सम्मान के साथ विदा किया गया इस दौरान हर किसी की आंखें नम थी। इतनी कम उम्र में सचिन का मां भारती की सेवा करते हुए सर्वोच्च बलिदान देना कभी भूलाया नहीं जा सकता है।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top