Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड में ऐपण राखियां सजेंगी भाईयों के कलाईयों पर हो रही है बाजार में डिमांड
उत्तराखण्ड नैनीताल
उत्तराखंड में ऐपण राखियां सजेंगी भाईयों के कलाईयों पर हो रही है बाजार में डिमांड
1 min read
Aipan Rakhi Uttarakhand : उत्तराखंड में छाई हुई हैं ऐपण राखियां भाइयों की कलाई पर देंगी अलग शोभा
जल्द ही भाई बहनों का पवित्र त्यौहार “रक्षाबंधन” आने वाला है। जिसे पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। हर बार की भांति इस बार भी रक्षाबंधन को लेकर विशेष तैयारियां हो रही हैं वही उत्तराखंड की बात करें तो पूरे देश की भांति ही उत्तराखंड में इस त्योहार को विशेष महत्व दिया जाता है और इसकी तैयारियों को लेकर बाजार भी सजने लग गया है। कुछ समय पहले तक उत्तराखंड के बाजार जहां मेड इन चाइना से लेकर मेड इन इंडिया से बनी रेडीमेड राखियों से सजे रहते थे वही इस बार उत्तराखंड के बाजार “मेड इन उत्तराखंड” यानी कि अपने ही राज्य में बने राखियों द्वारा सजेगा। जी हां इस बार उत्तराखंडी भाइयों के हाथों की कलाइयों पर उत्तराखंड के कुमाऊनी बहनों द्वारा बने ऐपण राखियां सजेगी।(AIPAN Rakhi Uttarakhand)
यह भी पढ़ें- उतराखण्ड: पहाड़ में वंदना बना रहीं हैं पिरूल की राखी, लोग भी कर रहे हैं डिमांड
इस साल 30 अगस्त को मनाया जाएगा रक्षाबंधन:-
रक्षाबंधन भाई बहनों का एक पवित्र त्योहार है और यह बड़े ही पवित्रता के साथ पूरे देश मे मनाया जाता है। इस साल रक्षाबंधन 30 अगस्त को मनाया जाएगा जिसको लेकर सभी बहने भी बहुत उत्साहित हैं और वह अपने भाइयों के लिए अभी से राखियों की खरीदारी करने में जुट गई हैं ऐसे में बहनों की खुशियों को देखते हुए भी देश और उत्तराखंड के कई शहरों में बाजार सजने लगा है। उत्तराखंड मे यह बाजार उत्तराखंड के ऐपण विधि से बनी राखियों से सजा हुआ है जिसे लोगों द्वारा खूब पसंद भी किया जा रहा है। सिर्फ उत्तराखंड ही नहीं यह राखियां देश के कई बड़े शहरों में भी पहुंचने लगी है और शहरों में इन्हें खूब पसंद किया जा रहा है और इनकी अच्छी खासी डिमांड बाजार में है।

फोटो: ममता जोशी ऐपण
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड : गीता पंत की पीरुल की राखियां आकर्षित कर रही लोगों को, आ रही भारी डिमांड
क्या है ऐपण विधि और कैसे बनती है इससे बनाई जाने वाली राखियां:-
ऐपण लोक कला सम्पूर्ण उत्तराखंड की प्राचीन लोक कला है जिसका प्रयोग पहले मांगलिक कार्यों, धार्मिक अनुष्ठानों, विशेष त्योहारों और शादी समारोह जैसे खास मौकों पर किया जाता था। इस विधि द्वारा घर के आंगन,देहरी व दीवारों को सजाया जाता था। फिर धीरे-धीरे बाजार में यह स्टेशनरी, फाइल कवर, फोल्डर पेन, स्टैंड, दुपट्टा, बैग, पूजा की थाली, नेम प्लेट, चाबी का छल्ला, पोस्टर समेत अन्य कई उत्पादों को प्रिंट करने के रूप में प्रयोग किया जाने लगा।लेकिन धीरे-धीरे यह कला सिर्फ इन्हीं चीजों तक सीमित नहीं बल्कि रक्षाबंधन त्यौहार के मौकों पर पहनाई जाने वाली ऐपण राखियों के लिए भी बाजार में प्रचलित होने लगा है।
यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड: ममता की ऐपण राखियाँ बढ़ाएंगी इस रक्षाबंधन पर भाई – बहनों के कलाइयों पर शोभा
दरअसल इस विधि द्वारा कुमाऊं की दो बेटियां पिथौरागढ़ की रहने वाली ममता जोशी और रामनगर की रहने वाली मीनाक्षी खाती द्वारा ऐपण राखियां बनायी जा रही है। इन दोनों कुमाऊं की बेटियों ने इस कला का प्रयोग सिर्फ पुराने चीजों तक ही सीमित नहीं रखा बल्कि राखियां बनाकर इसको नया रूप दे दिया और इसे सभी के द्वारा खूब सराहा जा रहा है। ऐपण विधि द्वारा बनाई गई राखियां दिखने में काफी आकर्षक है जिस कारण हर किसी को इसकी खूबसूरती और कला आकर्षित कर रही है और बाजार में इसकी अच्छी खासी डिमांड आ रही है। कुमाऊं की इन दोनों बेटियों के मेहनत और ऐपण कला को नए रूप में प्रदर्शित करने के कारण आज इन्हें उत्तराखंड में ऐपण गर्ल के नाम से भी जाना जाता है।
यह भी पढ़ें- उतराखण्ड: ममता ने पहाड़ की संस्कृति को संजोए हुए तैयार की खूबसूरत ऐपण राखियाँ
आपको बता दें कि ऐपण कला कुमाऊं व गढ़वाल की सदियों से ही प्रचलित गौरवमई परंपरा रही है इस विधि में लाल मिट्टी और पिसे हुए चावल के पानी का प्रयोग किया जाता है जिसके लेप से वस्तु को रंगीन बनाया जाता है, जिससे कि वह काफी आकर्षक लगती है। आज उत्तराखंड में बिकने वाली ऐपण राखियां उत्तराखंड तक ही नही बल्कि भारत के अन्य राज्यों और शहरों जैसे दिल्ली, लखनऊ, मुंबई इत्यादि में भी बिकने लगी है और इसे खूब पसंद भी किया जा रहा है। मीनाक्षी खाती द्वारा बनाए जाने वाली राखी से न सिर्फ भाइयों की कलाइयां सजी है बल्कि इससे हमारी लोक संस्कृति और लोकभाषा-मातृभाषा को भी बढ़ावा मिला है। मीनाक्षी ने अपनी राखियों में भाइयों के लिए गढ़वाली कुमाऊनी शब्दों जैसे भूला, भेजी, दादा, ददी, ददा जैसे शब्दों का प्रयोग भाई के प्रति बहन के स्नेह के लिए किया है। जिस कारण रक्षाबंधन पर पहने जाने वाली यह राखियां और भी आकर्षक हो गई है। उन्होंने अपनी कला से विशेष राखियां तैयार की हैं।
उत्तराखण्ड : इस रक्षाबंधन पर भाई – बहनों के कलाइयों पर मीनाक्षी की ऐपण राखियाँ बढ़ाएगी शोभा
सिर्फ ममता या मीनाक्षी ही नहीं बल्कि धीरे-धीरे कुमाऊं में कई स्कूलों एवं कॉलेजों की लड़कियां इस कला में अपना हुनर दिखा रही है और इसकी बाजार में अच्छी खासी भी डिमांड होने लगी है और लोगों को इसके द्वारा बनी हुए चीजें और राखियां बहुत पसंद भी आ रही है जिस की भरमार कुमाऊं के बाजारों जैसे कि हल्द्वानी नैनीताल अल्मोड़ा आदि में दिखने लगी है और इन बाजारों में ऐपण राखियों से बाजार भी सजने लगा है।
तो यह थी उत्तराखंड की बाजारों में बिकने वाली ऐपण विधि से तैयार की गई ऐपण राखियां। जो कि आज उत्तराखंड में ही नही बल्कि देश विदेशों में भी खूब पसंद की जा रही है।
यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड- ऐपण लोककला को एक नया आयाम दे रही हैं अभिलाषा, देखिए बेहद खुबसूरत तस्वीरें
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
You may also like...
Related articles
Uttarakhand: पार्टी के बहाने बुलाया, फिर गोलियों से भून डाला! हरिद्वार में 28 वर्षीय युवक की हत्या
1 min read |Haridwar Murder News Today | Roorkee Mangalore Murder Case | Saurabh Murder News| दोस्ती के नाम पर…
Read More
Tanakpur news today: टनकपुर में डॉक्टरों ने 2 वर्षीय बच्चे की नाक से निकाला विदेशी धातु का बटन….
1 min read Tanakpur news today champawat news hindi Champawat news live Champawat news today Tanakpur sub district hospital news…
Read More
Haridwar accident today: हरिद्वार 3 बाइकों की टक्कर में 2 युवकों की गई जिंदगी पुलिस कर्मी घायल
1 min read Haridwar news today haridwar bike Accident today haridwar police news today haridwar accident news today हरिद्वार में…
Read More
Uttarakhand news: रुद्रपुर में बिजली की मरम्मत करते समय पीएसी कांस्टेबल धर्मेंद्र रावत की गई जान
1 min read |Rudrapur Breaking News | PAC Constable Dharmendra Singh Rawat| Electric Shock|रुद्रपुर में दर्दनाक हादसा, बिजली के पोल…
Read More
Khatima News: खटीमा में गूंजे सुर, ‘स्वर समर्पण – सुरों की कोकिला’ ऑडिशन का पहला चरण सफल
1 min read |Khatime Singing Audition| खटीमा में गूंजे सुर, ‘स्वर समर्पण – सुरों की कोकिला’ ऑडिशन का पहला चरण…
Read More
Tehri Ketan murder case: केतन हत्याकांड में बड़ा मोड़, मेडिकल रिपोर्ट के बाद मृतक समेत दो पर केस
1 min read |Tehri Garhwal Ketan Lal Murder Case Update| Uttarakhand breaking news today|हाईकोर्ट के आदेश के बाद टिहरी केतन…
Read MoreLatest Job Alerts
Government & private jobs in Uttarakhand
Uttarakhand anganwadi bharti 2026: उत्तराखण्ड में निकली आंगनबाड़ी कार्यकत्री सहायिका की भर्ती
₹9,300, ₹5,250
Apply Now
UKSSSC recruitment 2026: उत्तराखंड में जूनियर असिस्टेंट और स्टेनोग्राफर के 398 पदों पर भर्ती
44,900-रू0 1,42,400
Apply Now
Uttarakhand govt job 2026: नर्सिंग अधिकारी के 196 पदों पर निकली बंपर भर्ती
44,900 से 1,42,400
Apply Now
Champawat rojgar Mela 2026: चम्पावत 16 मई को रोजगार मेला 900 युवाओं का चयन करेंगी टाटा मोटर्स
16,250
Apply Now
