UTTARAKHAND NEWS देहरादून
Uttarakhand news: उत्तराखंड में अजय नौडियाल रिटायरमेंट से 2 दिन पूर्व हुए पदोन्नत बने निदेशक
1 min read
Uttarakhand breaking news Today : शिक्षा निदेशक अजय कुमार नौडियाल को निदेशक पद पर किया गया पदोन्नत
Uttarakhand breaking news Today Ajay Naudiyal promotion as director education department :
उत्तराखंड में शिक्षा विभाग से जुड़ा एक बड़ा प्रशासनिक फैसला सामने आया है। सेवानिवृत्ति से महज दो दिन पहले प्रभारी प्रारंभिक शिक्षा निदेशक अजय कुमार नौडियाल को निदेशक पद पर पदोन्नत कर दिया गया है। इसके साथ ही विभाग के पांच संयुक्त निदेशकों को भी अपर निदेशक पद पर प्रमोशन दिया गया है। इस संबंध में आदेश शिक्षा सचिव रवीनाथ रामन द्वारा जारी किए गए हैं।
निदेशालय में हुआ विवाद (Ajay Naudiyal promotion education department)
इस पदोन्नति के बीच हाल ही में राजधानी देहरादून स्थित प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय में हुआ विवाद भी काफी चर्चा में रहा। निदेशक अजय कुमार नौडियाल और रायपुर से भाजपा विधायक उमेश शर्मा काऊ के बीच कथित मारपीट और तीखी नोकझोंक का मामला सामने आया था। घटना के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुए, जिनमें निदेशक के कक्ष में बहस, धक्का-मुक्की और कुर्सियां फेंके जाने जैसे दृश्य दिखाई दिए। वीडियो सामने आने के बाद मामला तूल पकड़ गया और प्रदेशभर में इसकी चर्चा होने लगी।
नाम परिवर्तन बना विवाद की जड़(Uttarakhand breaking news today)
बताया गया कि विवाद की जड़ एक सरकारी स्कूल का नाम बदलने का मुद्दा था। जानकारी के अनुसार विधायक उमेश शर्मा काऊ अपने समर्थकों के साथ निदेशालय पहुंचे थे और संबंधित विद्यालय का नाम परिवर्तन करने की मांग रखी थी। इस पर निदेशक ने स्पष्ट किया कि सरकारी स्कूलों का नाम बदलने का निर्णय शासन स्तर पर लिया जाता है और यह उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं आता। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया।
यह भी पढ़ें: उत्तराखंड – भाजपा विधायक उमेश शर्मा काऊ ने मांगी माफी शिक्षकों ने बंद किया आंदोलन
हड़ताल और फिर माफी(Uttarakhand education department news)
घटना के बाद शिक्षक और कर्मचारी संगठनों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने विरोधस्वरूप हड़ताल शुरू कर दी। शिक्षा विभाग में कामकाज भी प्रभावित हुआ। हालांकि बाद में विधायक उमेश शर्मा काऊ ने मीडिया के सामने आकर 21 फरवरी को हुई घटना पर खेद जताया और सार्वजनिक रूप से माफी मांगी। इसके बाद कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल समाप्त कर दी और विभागीय कार्य सामान्य होने लगा।
बना चर्चा का विषय
फिलहाल अजय कुमार नौडियाल की पदोन्नति के साथ यह प्रकरण प्रशासनिक और राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बना हुआ है।
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।
