Connect with us
Uttarakhand news: almora Ranikhet Anshika Bisht got 23 rank in uk 10th board result
Image : Devbhoomi darshan ( Anshika Bisht Ranikhet)

Home / UTTARAKHAND NEWS / बधाई: रानीखेत की अंशिका बिष्ट ने उत्तराखंड बोर्ड दसवीं में प्रदेश भर में हासिल किया 23 वां स्थान

UTTARAKHAND NEWS अल्मोड़ा

बधाई: रानीखेत की अंशिका बिष्ट ने उत्तराखंड बोर्ड दसवीं में प्रदेश भर में हासिल किया 23 वां स्थान

1 min read

Anshika Bisht Ranikhet: उत्तराखंड बोर्ड हाई स्कूल परीक्षा में अंशिका बिष्ट ने प्रदेश भर में हासिल किया 23 वां स्थान, बढ़ाया परिजनों का मान…

Anshika Bisht Ranikhet: उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित होते ही जहां छात्र-छात्राएं खुशी में झूम उठे हैं जिसमें अधिकतर प्रदेश की होनहार बेटियों ने ही बाजी मारी है। इन्हीं में से एक बेटी अल्मोड़ा जिले की रानीखेत के रहने वाली अंशिका बिष्ट भी हैं जिन्होंने हाई स्कूल बोर्ड परीक्षा में 94.60% अंक हासिल कर प्रदेश भर में 23 वां स्थान हासिल किया है।बताते चलें कि अंशिका को शास्त्रीय नृत्य में भी बेहद रुचि है वे बेहद खूबसूरत भरतनाट्यम भी करती हैं।

यह भी पढ़े :Uttarakhand Board Topper: अंशुल बहुगुणा रहे इंटरमीडिएट के द्वितीय टॉपर

देवभूमि दर्शन से खास बातचीत में आंशिका बिष्ट के परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया कि अंशिका मूल रूप से अल्मोड़ा जिले के वलना रानीखेत की रहने वाली है जो वर्तमान मे मालरोड की निवासी है तथा रानीखेत विवेकानंद विद्या मंदिर की छात्रा है जिन्होंने इस वर्ष हाई स्कूल की बोर्ड परीक्षा में 94.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेशभर मे 23 वां स्थान हासिल किया है। दरअसल अंशिका ने 5 तक की शिक्षा कनोसा कॉन्वेंट स्कूल रानीखेत से प्राप्त की है। अंशिका बताती है कि वह सुबह दो घंटा और दोपहर तथा शाम को भी नियमित रूप से दो-दो घंटे पढ़ाई किया करती थी जिसकी बदौलत उन्हें यह विशेष उपलब्धि हासिल हुई है। दरअसल अंशिका के पिता हेमंत सिंह बिष्ट माल रोड में केयर टेकर का कार्य करते हैं जबकि अंशिका की माता बीना बिष्ट गृहणी है। अंशिका आगे चलकर सिविल सर्विसेज में जाना चाहती है। अंशिका का कहना है कि मेहनत से ही सफल भविष्य की राह तय होती है । अंशिका की इस विशेष उपलब्धि के बाद से उन्हें लगातार बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top