Connect with us
almora teacher sushama pant died in rudrapur burn fire murder case liv in partner cum care taker uttarakhand latest news live
Image : social media ( Almora teacher rudrapur News)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Rudrapur teacher news: अल्मोड़ा की शिक्षिका रूद्रपुर में आग में जली ग‌ई जिंदगी हत्या का शक

UTTARAKHAND NEWS ऊधमसिंह नगर

Rudrapur teacher news: अल्मोड़ा की शिक्षिका रूद्रपुर में आग में जली ग‌ई जिंदगी हत्या का शक

1 min read

Almora teacher rudrapur News  : महिला शिक्षिका का घर में मिला 70% अधजला शव, घर मे ना आग का धुंआ ना उठी आग की लपटें, 15 साल से साथ रहे पार्टनर पर शक..

almora teacher sushama pant died in rudrapur burn fire murder case liv in partner cum care taker uttarakhand latest news live  : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना की खबर सामने आ रही है, जहां पर घर के भीतर से महिला शिक्षिका का अधजला शव बरामद होने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। वही इस मामले में पुलिस प्रशासन द्वारा पूरी जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। पुलिस प्रशासन की टीम को महिला के साथ 15 साल से रह रहे पार्टनर पर महिला की मौत का शक है। हालांकि मामले की पूरी जांच पड़ताल के बाद ही महिला की मौत के राज का खुलासा हो सकेगा।

यह भी पढ़े :gangolihat Pithoragarh mass murder case: पिथौरागढ़ चौहरे हत्याकांड के आरोपी ने अपनी मां को फोन कर बताया पूरा प्लान

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार मूल रूप से अल्मोड़ा जिले की रहने वाली 53 वर्षीय सुषमा पंत वर्तमान में उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर के कौशल्या फेस -2 गली नम्बर 3 ए- 35 की निवासी थी। दरअसल सुषमा किच्छा के सिरौलीकला के राजकीय प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापिका के पद पर कार्यरत थी। बताया जा रहा है कि सुषमा के साथ उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ का निवासी विवाहित अजय मिश्रा करीब 15 साल से केयरटेकर के रूप में साथ रह रहा था। वहीं बीते मंगलवार की सुबह करीब 8 बजे अजय मिश्रा घर के मुख्य गेट पर ताला मारकर कहीं चला गया था ,जो करीब 11:30 बजे जब घर लौटा तो उसने ताला खोलकर घर के अंदर सुषमा का जला हुआ शव पड़ा देखा।

70% जला था शिक्षिका सुषमा का शव 

सुषमा के जले हुए शव को देखकर उसके होश उड़ गए तथा उसने शोर मचाना शुरू किया। अजय के शोर सुनते ही पड़ोसी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। जहां से उन्होंने इस घटना की जानकारी तुरंत पुलिस प्रशासन को दी। मौके पर पहुंची पुलिस प्रशासन की टीम ने शव के करीब 70% जले होने की पुष्टि की वहीं पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। बताते चलें जिस घर में सुषमा की मौत हुई है वह उसने करीब 8 साल पहले लोन लेकर अपने पिता के नाम पर बनाया था। हालांकि इस घर में सुषमा के साथ उसका पार्टनर अजय मिश्रा रह रहा था जो दक्ष चौराहे ढाबा चलाता है।

ना धुंआ उठा ना आग की लपटें पार्टनर पर गहराया सुषमा की हत्या का शक

पुलिस प्रशासन का कहना है कि महिला का शव जिस कमरे में मिला है ,वहां केवल गद्दा और दीवान का कुछ हिस्सा ही जला हुआ था। जबकि कमरे के पर्दे सुरक्षित और फर्श पर बिछा फुटमैट भी नहीं जला है। इतना ही नहीं बल्कि मकान के दोनों और बने घर होने के बावजूद भी किसी ने धुंआ या आग की लपटे नहीं देखी। वहीं दूसरी ओर महिला 70% जली हुई थी जिस पर पुलिस प्रशासन की टीम को शक है कि इतना जलने के बाद भी घर में धुंआ या आग क्यों नही फैली। यहाँ तक की महिला की चीख भी किसी को सुनाई नही दी। पुलिस प्रशासन को जांच के दौरान माचिस या लाइटर कुछ बरामद नहीं हुआ है जिससे सुषमा की मौत का शक उसके साथ रह रहे अजय पर गहरा रहा है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट खोलेगी दबे राज

फिलहाल सुषमा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इसके साथ ही लोगों के बयान और रिपोर्ट में मौत के समय का अंतर सुषमा की मौत की गुत्थी सुलझाने में अहम साबित हो सकता है। पुलिस प्रशासन की टीम द्वारा सीसीटीवी फुटेज और फॉरेंसिक जांच भी अहम मानी जा रही है।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top