Connect with us
Uttarakhand news: Animal Loss Compensation India Chamoli 500 Goats Dead After Lightning Strike
Image : सांकेतिक फोटो ( Animal Loss Compensation India)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Chamoli news: चमोली में आकाशीय बिजली का तांडव एक साथ 500 बकरियों की मौत

UTTARAKHAND NEWS चमोली

Chamoli news: चमोली में आकाशीय बिजली का तांडव एक साथ 500 बकरियों की मौत

1 min read

Animal Loss Compensation India: चमोली की निजमुला घाटी में कुदरत ने बरपाया अपना कहर, बिजली गिरने से 500 बकरियों की मौत

Uttarakhand news: Animal Loss Compensation India Chamoli 500 Goats Dead After Lightning Strike: उत्तराखंड में इन दिनों मौसम में भारी बदलाव देखने को मिल रहा है ,जिसके चलते अधिकांश हिस्सों में बारिश , ओलावृष्टि के साथ आकाशीय बिजली देखने को मिल रही है। हालांकि मौसम में हुआ बदलाव अब लोगों के लिए मुसीबत बनने लगा है। ऐसी ही कुछ दुखद खबर चमोली जिले से सामने आ रही है, जहां पर आकाशीय बिजली गिरने से 500 बकरियों की मौत हुई है। इस घटना के कारण भेड़पालको को लाखों का नुकसान हुआ है।

यह भी पढ़े :Uttarakhand Breaking News Today: टिहरी में बेटियों की शादी से पहले पिता की मौत…

प्राप्त जानकारी के अनुसार चमोली जिले के दशोली के निजमुला घाटी गौणा भनाली तोक मे बीते रविवार की देर रात आकाशीय बिजली गिरने से भेड़पालकों को लाखों का नुकसान हुआ है। दरअसल निजमुला घाटी के भनाली तोक मे एक दर्जन से अधिक भेडपालकों की करीब 500 बकरियों की मौत हुई है।

भेड़पालको ने जिला प्रशासन से मांगी आर्थिक मदद ( chamoli news today) Uttarakhand rain orange alert 

इस घटना में राकेश सिंह हुकुम सिंह और मदन लाल समेत कई भेडपालकों को भारी नुकसान हुआ है, जिससे उनके परिवार में मायूसी छा गई है। पीड़ित पशुपालकों का कहना है कि एक झटके में उनकी सालों की मेहनत खत्म हो गई। इतना ही नही बल्कि अब उनके सामने परिवार चलाने का संकट भी खड़ा हो गया है। भेड़पालकों ने जिला प्रशासन से नुकसान का आकलन कर जल्द मुआवजा देने की मांग की है।

यह भी पढ़े :लोहाघाट की बेटी आयुश्री भावे बनीं अमेरिका में असिस्टेंट प्रोफेसर, उत्तराखंड का बढ़ाया मान

प्रशासन ने करी लोगों से सतर्क रहने की अपील ( chamoli news Nijmula Valley) 

बताते चले चमोली जिले मे आज 4 मई और 5 मई को तेज बारिश ओलावृष्टि की संभावना जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। बताया जा रहा है कि चमोली की निजमुला घाटी भेड़ पालन का सबसे बड़ा क्षेत्र है ,जहां पर ग्रामीण अपनी आजीविका का मुख्य साधन इसे ही मानते हैं ,लेकिन रविवार की देर रात को बारिश ने भेड़पालको के लिए नई समस्या खड़ी कर दी। बारिश का ऑरेंज अलर्ट देखते हुए प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top