Connect with us
Uttarakhand news: lohaghat Ayushree Bhave Appointed as Assistant Professor California University USA salary
Image : Devbhoomi darshan ( Assistant Professor Salary USA)

Home / UTTARAKHAND NEWS / लोहाघाट की बेटी आयुश्री भावे बनीं अमेरिका में असिस्टेंट प्रोफेसर, उत्तराखंड का बढ़ाया मान

UTTARAKHAND NEWS चम्पावत

लोहाघाट की बेटी आयुश्री भावे बनीं अमेरिका में असिस्टेंट प्रोफेसर, उत्तराखंड का बढ़ाया मान

1 min read

Assistant Professor Salary USA: लोहाघाट की बेटी आयुश्री भावे बनीं अमेरिका में असिस्टेंट प्रोफेसर (Ayushree Bhave Assistant Professor USA California University salary)

Ayushree Bhave Assistant Professor USA California University salary: उत्तराखंड के लिए गर्व का क्षण है कि लोहाघाट की प्रतिभाशाली बेटी आयुश्री भावे ने अपनी कड़ी मेहनत और समर्पण के दम पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई है। उन्होंने अमेरिका की प्रतिष्ठित University of California में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर चयनित होकर प्रदेश का नाम रोशन किया है।

यह भी पढ़े :UBSE 12th topper 2026: 12वीं में ऋषिकेश के आर्यन बने सेकंड उत्तराखण्ड टापर पिता है मोटर मैकेनिक

शिक्षा और संघर्ष की प्रेरक कहानी (Education Journey & Success Story)

मूल रूप से अल्मोड़ा जिले के कुल्हेल गांव की रहने वाली आयुश्री का परिवार लंबे समय से लोहाघाट में निवास कर रहा है। उनकी प्रारंभिक शिक्षा देवीधुरा के योगेश जोशी मेमोरियल शिव शक्ति पब्लिक स्कूल से हुई, जबकि आगे की पढ़ाई मल्लिकार्जुन पब्लिक स्कूल, लोहाघाट से पूरी की। इसके बाद उन्होंने भीमताल से बी-फार्मा और जयपुर से एम-फार्मा की पढ़ाई पूरी की। अपनी शैक्षणिक यात्रा के दौरान उन्होंने जीआरपी जैसी कठिन परीक्षा भी सफलतापूर्वक उत्तीर्ण की, जो उनकी मेहनत और लगन का प्रमाण है।

लेखन, कला और संगीत में भी रुचि (Ayushree Bhave assistant professor USA)

आयुश्री भावे केवल पढ़ाई में ही नहीं, बल्कि लेखन, फाइन आर्ट और संगीत जैसे क्षेत्रों में भी अपनी पहचान बना चुकी हैं। उन्होंने फार्माकोलॉजी विषय पर एक पुस्तक लिखी है, जबकि उनकी दूसरी पुस्तक प्रकाशनाधीन है। उनकी बहुमुखी प्रतिभा उन्हें अन्य लोगों से अलग बनाती है।

परिवार और गुरुओं का मिला मार्गदर्शन (Family Support & Motivation)

आयुश्री की सफलता के पीछे उनके परिवार का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उनकी माता भावना आर्य, जो देवीधुरा के राजकीय इंटर कॉलेज में कार्यवाहक प्रधानाचार्य हैं, ने प्रारंभ से ही उनका मार्गदर्शन किया। वहीं पिता किशोर चंद्र ने भी उन्हें निरंतर प्रेरित किया। आयुश्री अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, नानी और गुरुओं को देती हैं।

यह भी पढ़े :JEE mains exam result 2026: जेईई-मेन रिजल्ट हल्द्वानी के गुर‌आशीष बने उत्तराखण्ड टापर

जनप्रतिनिधियों ने दी बधाई :

आयुश्री की इस उपलब्धि पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य सहित कई जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

उत्तराखंड के लिए गर्व का क्षण (Pride of Uttarakhand)

आयुश्री भावे की यह उपलब्धि न केवल लोहाघाट बल्कि पूरे उत्तराखंड के लिए गर्व का विषय है। जिला प्रशासन द्वारा भी उन्हें सम्मानित किए जाने की तैयारी की जा रही है। उनकी सफलता प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनकर उभरी है।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top