Tehri Garhwal UTTARAKHAND NEWS
Uttarakhand Breaking News Today: टिहरी में बेटियों की शादी से पहले पिता की मौत…
1 min read
Uttarakhand breaking news today: दो बेटियों की शादी से पहले छत से गिरा पिता, चली गई जिंदगी, परिजनों में मचा कोहराम
Uttarakhand breaking news today Father Death Before Daughter Wedding Tehri Accidental Death India: उत्तराखंड के टिहरी जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है ,जहां पर दो बेटियों की शादी से पहले एक पिता की छत से गिरने से मौत हो गई। घटना के बाद से मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है, वहीं पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
यह भी पढ़े :Uttarakhand news: श्रीनगर में कीर्तिनगर पुल से महिला ने अलकनंदा नदी में लगाई छलांग…
प्राप्त जानकारी के अनुसार टिहरी जिले के प्रतापनगर के ब्लॉक भदूरा पट्टी के पोखरी गांव निवासी 42 वर्षीय प्रवेश लाल बीते 2 मई को सेमधार बाजार मे मकान की छत पर खड़े होकर मोबाइल पर बात कर रहे थे। तभी इस दौरान अचानक से उन्हें चक्कर आया और वह छत से सीधा नीचे गिर गए। इस दौरान गंभीर रूप से घायल प्रवेश को आसपास के लोगों द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौंड लम्बगांव पहुंचाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल बौराडी रेफर किया।
बेटियों की शादी से पहले पिता के साथ हुई अनहोनी (tehri garhwal news today)
शाम के करीब 4:00 जैसे ही प्रवेश के परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे तो डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रवेश की मौत के बाद उनके परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बताया जा रहा है कि प्रवेश खेती बाड़ी का कार्य कर परिवार का भरण पोषण करते थे और इन दिनों वह अपनी दो बेटियों की शादी की तैयारियों में जुटे हुए थे। परिजनों ने बताया कि वह बाजार बेटियों की शादी के लिए फर्नीचर खरीदने गए थे ,लेकिन तभी उनके साथ अनहोनी हो गई।
बेटियों की डोली से पहले उठी पिता की अर्थी, हर किसी की आँखे नम (Uttarakhand breaking news today)
बताते चले प्रवेश लाल कि अचानक हुई मौत ने हर किसी को गहरे सदमे में डाल दिया ,जहां पर शादी की खुशियां होनी थी वहाँ सिर्फ रोने की आवाजे गूंज रही है। बेटियों की शादी को लेकर डोलियाँ सजाई जा रही थी और रिश्तेदारों का आना जाना शुरू हो गया था वहाँ अब सिर्फ चीख पुकार सुनाई दे रही है।
यह भी पढ़े :Satpuli suicide case Pankaj Kumar: सतपुली पंकज कुमार की संदिग्ध मौत, पुलिस पर आरोप
प्रवेश लाल की मौत से हर कोई दुखी (Father Death Before Daughter Wedding tehri garhwal news)
बताते चले प्रवेश लाल की बड़ी बेटी नंदिनी की शादी 8 – 9 मई और छोटी बेटी नीलम की शादी 10 -11 मई को होनी थी, लेकिन कुदरत को कुछ और ही मंजूर था। रिश्तेदारों ने बताया कि प्रवेश लाल बेहद साधारण आर्थिक स्थिति में रहते थे और खेती बाड़ी कर अपने परिवार का भरण पोषण कर रहे थे। कुछ ही दिन में उनके दो बेटियों की डोली उठने वाली थी लेकिन उससे पहले प्रवेश लाल की जिंदगी चली गई।
तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
प्रवेश की मौत के बाद से उनकी पत्नी अंजली देवी बेटी नंदिनी, नीलम और छोटे बेटे सक्षम को गहरा आघात पहुंचा है। प्रवेश लाल के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।
