Connect with us
Bageshwar school holiday on winter start 12 jan 2026 uttarakhand latest news today
Image : सांकेतिक फोटो ( Bageshwar school holiday)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Uttarakhand News: Bageshwar school holiday: बागेश्वर उत्तरायणी मेला…

UTTARAKHAND NEWS बागेश्वर

Uttarakhand News: Bageshwar school holiday: बागेश्वर उत्तरायणी मेला…

1 min read

Bageshwar school holiday  : उत्तरायणी मेले को देखते हुए 12 से 24 जनवरी तक मेला क्षेत्र में रहेगा अवकाश..

Bageshwar school holiday on winter start 12 jan 2026 uttarakhand latest news today  : उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में बड़ी धूम धाम से लगने वाले उत्तरायणी मेले को देखते हुए ,मेले की तमाम तैयारियों को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने 2026 की मेले की भव्यता की मांग को लेकर शिक्षा विभाग ने जिले के कुछ क्षेत्रों में शीतकालीन अवकाश की तिथियों में बदलाव किया है। जिसके तहत मेला क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले स्कूलों में अब 1 जनवरी की जगह 12 जनवरी से शीतकालीन अवकाश शुरू होगा।

यह भी पढ़े :Ramnagar news: रामनगर समय से पहले कर दी स्कूल की छुट्टी, 16 शिक्षकों का वेतन रूका

आपको जानकारी देते चलें शिक्षा विभाग के कैलेंडर के मुताबिक बागेश्वर जिले के विद्यालयों को दो भागों में बांटा गया है। शीतकालीन विद्यालयों में ग्रीष्मकालीन अवकाश 20 से 30 जून तक और शीतकालीन अवकाश 26 दिसंबर से 31 जनवरी तक होता है। दरअसल यह विद्यालय वर्तमान में शीतकालीन अवकाश के लिए बंद हो चुके हैं। ऐसे में ग्रीष्मकालीन विद्यालयों में शीतकालीन अवकाश 1 जनवरी से 13 जनवरी तक और ग्रीष्मकालीन अवकाश 27 मई से 30 जून तक होता है। बीते दिनों उत्तरायणी मेले की तैयारी को देखते हुए बैठक आयोजित की गई जिसमे कपकोट बागेश्वर ब्लॉक मे आयोजित होने वाले उत्तरायणी मेले के दौरान स्कूलों में अवकाश की मांग की गई थी ,जिस पर शिक्षा विभाग ने फैसला लेते हुए अवकाश तिथियों में नया बदलाव किया है।

12 से 24 जनवरी तक रहेगा अवकाश ( bageshwar news today)

बदलाव के मुताबिक उत्तरायणी मेले के चलते अवकाश 12 जनवरी से 24 जनवरी तक रहेगा। जबकि शेष विद्यालयों में पूर्व निर्धारित कैलेंडर के अनुसार अवकाश रहेगा।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top