Connect with us
Uttarakhand school news Schools in Ramnagar were closed early, salaries of 16 teachers suspended after nainital CEO audit
Image : सांकेतिक फोटो ( Uttarakhand school news)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Ramnagar news: रामनगर समय से पहले कर दी स्कूल की छुट्टी, 16 शिक्षकों का वेतन रूका

UTTARAKHAND NEWS नैनीताल

Ramnagar news: रामनगर समय से पहले कर दी स्कूल की छुट्टी, 16 शिक्षकों का वेतन रूका

1 min read

Uttarakhand school news: समय से पहले कर दी स्कूल की छुट्टी, कुमाऊं मंडल में 16 शिक्षक और एक लिपिक का वेतन रुका, शिक्षा विभाग में मचा हड़कंप..

Uttarakhand school news Schools in Ramnagar were closed early, salaries of 16 teachers suspended after nainital CEO audit: उत्तराखंड के सरकारी विद्यालयों में लगातार लापरवाही के मामले सामने आ रहे हैं। इतना ही नहीं बल्कि स्कूलों में मौजूद शिक्षक भी छात्र-छात्राओं को पढ़ाई कराने के मूड में नजर नहीं आ रहे हैं। ऐसा ही कुछ हैरान कर देने वाला मामला नैनीताल जिले से सामने आ रहा है ,जहां के दो स्कूलों में तय समय से पहले ही शिक्षकों ने बच्चों की छुट्टी कर दी। इतना ही नहीं बल्कि विद्यालय संचालन में लापरवाही बरतने के मामले में शिक्षा अधिकारी ने सख्त कार्यवाही की है।

यह भी पढ़े :Pauri teacher news today: पौड़ी शराबी शिक्षक ने सुबह ही कर दी बच्चों की छुट्टी, हुआ सस्पेंड

आपको जानकारी देते चलें नैनीताल जिले के सीईओ ( Chief Education Officer) गोविंद जायसवाल ने बीते शुक्रवार को रामनगर क्षेत्र में स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जीआईसी ढेला, प्राथमिक स्कूल ढेला, हाईस्कूल पटरानी, प्राथमिक विद्यालय पटरानी नंबर 3, प्राथमिक विद्यालय पटरानी, प्राथमिक विद्यालय कारगिल पटरानी, कन्या जूनियर हाईस्कूल सावलदे, प्राथमिक विद्यालय सावलदे, जीआईसी सेमलखलिया और प्राथमिक विद्यालय सेमलखालिया का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्हें कई जगह पर अनियमितताएं पाई गई।

16 शिक्षकों का रुका वेतन ( nainital news today)

इस दौरान उन्होंने बताया कि जीआईसी सेमलखालिया , प्राथमिक विद्यालय सेमलखालिया मे शिक्षकों ने तय समय से पहले ही स्कूलों में छुट्टी कर दी थी। बताते चलें स्कूल का समय सुबह 9:30 से 3:40 तक है जबकि शिक्षकों ने 3:00 बजे ही स्कूल के छात्र घर भेज दिए थे। स्कूलों के संचालन में लापरवाही बरतने के मामले में दोनों विद्यालयों के स्टाफ का एक दिन का वेतन रोकने के आदेश दिए गए हैं। वहीं एक लिपिक बिना बताए स्कूल से गायब मिला जबकि कुछ शिक्षक अवकाश में थे। मुख्य शिक्षा अधिकारी गोविंद जायसवाल ने जिले के सभी विद्यालयों को स्पष्ट चेतावनी दी है कि आगे से इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top