Connect with us
Bangal regiment Army soldier Martyr Ajay negi Nainital
फोटो सोशल मीडिया Martyr Ajay negi nainital

Home / Uttarakhand Martyr / Martyr Ajay negi उत्तराखंड: ड्यूटी जाते वक्त शहीद हुआ सेना का जवान, दौड़ी शोक की लहर

Uttarakhand Martyr नैनीताल

Martyr Ajay negi उत्तराखंड: ड्यूटी जाते वक्त शहीद हुआ सेना का जवान, दौड़ी शोक की लहर

1 min read

Martyr Ajay negi Nainital : नैनीताल जिले के अजय नेगी सड़क हादसे में हुए शहीद, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल, अंतिम दर्शन के लिए उमडा जन सैलाब…..

Martyr Ajay negi Nainital: राज्य के नैनीताल जिले से समूचे प्रदेश के लिए एक दुखद खबर सामने आ रही है जहां छुटियां बिताकर ड्यूटी की ओर रवाना हुआ उत्तराखंड का एक और वीर सपूत शहीद हो गया है। शहीद जवान की पहचान मूल रूप से राज्य के नैनीताल जिले के रहने वाले अजय नेगी के रूप में हुई है, जो हरिद्वार में घटित हुए भयावह सड़क हादसे में शहीद हुए हैं। उनके शहीद होने की खबर मिलते ही पूरे प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई है।

यह भी पढ़ें- Martyr kunwar negi Rudraprayag: रूद्रप्रयाग हवलदार कुंवर सिंह नेगी हुए शहीद

Ajay negi bangal regiment अभी तक मिली जानकारी के अनुसार नैनीताल जिले के रामगढ़ ब्लॉक के गरमपानी क्षेत्र के जौरासी गौणा निवासी बंगाल रेजीमेंट के जवान अजय नेगी इन दिनों छुट्टियों पर अपने घर आए हुए थे तथा बीते रविवार को अपनी तीन दिनों की छुट्टी के बाद वह रुड़की जाते समय हरिद्वार में घटित हुए सड़क हादसे का शिकार हो गए जिसके चलते वह शहादत को प्राप्त हो गए। अजय नेगी का पार्थिव शरीर बीते मंगलवार की सुबह 11 बजे उनके घर ले जाया गया जहां पर उनकी पत्नी रितु नेगी और मां मुन्नी देवी पार्थिव शरीर को देखकर बिलख उठी। सैनिक अजय नेगी के अंतिम दर्शन के लिए उनके घर पर सैकड़ो लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। इसके बाद अजय नेगी के पार्थिव शरीर को सैन्य सम्मान के साथ मोक्ष धाम ले जाया गया जहां पर उनके भाई सैनिक लकी नेगी को 19 कुमाऊं रेजीमेंट द्वारा तिरंगा सौंपा गया। जिसके बाद उन्होंने सैनिक अजय नेगी को नम आंखों से विदाई दी। इस दौरान अजय नेगी अमर रहे सहित भारत माता के जयकारे लगाए गए। बताया गया है कि वर्तमान में अजय नेगी हरियाणा के हिसार कैंट में कार्यरत थे। वह पांच वर्ष पूर्व सेना की बंगाल रेजीमेंट में भर्ती हुए थे।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड : छुट्टी पर घर आए सेना के दो जवानों की सड़क हादसे में मौत से परिजनों में मचा कोहराम

Continue Reading

More in Uttarakhand Martyr

To Top