Connect with us
Uttarakhand news: road accident in pithoragarh army soldier Neeraj dhanik and pankaj kharayat died on the spot

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड : छुट्टी पर घर आए सेना के दो जवानों की सड़क हादसे में मौत से परिजनों में मचा कोहराम

उत्तराखण्ड पिथौरागढ़

उत्तराखंड : छुट्टी पर घर आए सेना के दो जवानों की सड़क हादसे में मौत से परिजनों में मचा कोहराम

1 min read

Pithoragarh Road Accident: पिथौरागढ़ में छुट्टी पर घर आए 2 जवानों की  सड़क हादसे में मौत, परिजनों में मचा कोहराम

उत्तराखंड में दर्दनाक सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ऐसी ही एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर राज्य के पिथौरागढ़ जिले से सामने आ रही है जहां एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा समाई जिसमें सेना के 2 जवानों की दर्दनाक मौत हो गई 3 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए । बता दें कि मृतक जवानों में एक जवान आइटीबीपी में तथा दूसरा जवान बंगाल इंजीनियरिंग में तैनात थे दोनों जवान इन दिनों छुट्टियों पर घर आए हुए थे। बताते चलें कि हादसा उस वक्त हुआ जब दोनों जवान अल्टो कार में सवार होकर पिथौरागढ़ बाजार से भूर मुनि गांव की ओर जा रहे थे तभी अचानक उनकी कार गहरी खाई में जा समाई।(Pithoragarh Road Accident)

प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य के पिथौरागढ़ जिले में एक कार के अनियंत्रित होकर गहरी खाई में समा जाने से दो सेना के जवानों की मृत्यु हो गई तथा तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बता दें कि आइटीबीपी में तैनात नीरज सिंह धनिक उम्र 32 वर्ष पुत्र होशियार सिंह धनिक एवं बंगाल इंजीनियरिंग में तैनात पंकज सिंह खड़ायत उम्र 27 वर्ष पुत्र पुष्कर सिंह खडायत मुकेश सिंह बोरा तथा विपिन खड़ायत अल्टो कार में सवार होकर पिथौरागढ़ बाजार से अपने घर भुरमुनि की ओर जा रहे थे। तभी कार अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा समाई जिसमें नीरज सिंह धनिक और पंकज सिंह खड़ायत की मौके पर ही मौत हो गई जबकि मुकेश बोरा विपिन खड़ायत तथा एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस विभाग की टीम ने घायलों को चिकित्सालय में भर्ती कराया। दोनों जवानों की मौत से उनके परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top