Connect with us
Shailesh Rautela Amazon placement bhimtal graphic Era hill University
Image : social media ( Graphic Era Bhimtal Placement)

Home / UTTARAKHAND NEWS / भीमताल ग्राफिक एरा बीटेक के छात्र शैलेश रौतेला को अमेजॉन से मिला 47.8 लाख का पैकेज

UTTARAKHAND NEWS नैनीताल

भीमताल ग्राफिक एरा बीटेक के छात्र शैलेश रौतेला को अमेजॉन से मिला 47.8 लाख का पैकेज

1 min read

Graphic Era Bhimtal Placement   : ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल परिसर के बीटेक छात्र शैलेश रौतेला को अमेज़न मे मिला 47.88 लाख का पैकेज

Shailesh Rautela Amazon placement bhimtal graphic Era hill University    : उत्तराखंड के होनहार हुआ आज शिक्षा के क्षेत्र में विशेष उपलब्धियां हासिल कर अपने परिजनों समेत पूरे विश्व विद्यालय परिसर का मान बढ़ा रहे है जो बेहद गर्व की बात है । हम आए दिन आपको ऐसे ही होनहार युवाओं से रूबरू करवाते रहते हैं जिन्होंने किसी विशेष क्षेत्र में उपलब्धि हासिल की हो आज हम आपको नैनीताल जिले के भीमताल की ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के छात्र शैलेश रौतेला से रूबरू करवाने वाले हैं जिन्हें अमेजन मे 47.88 लाख रुपए का पैकेज मिला है।

यह भी पढ़े :नैनीताल के भास्कर जोशी ने बिना कोचिंग GATE 2025 में पाए 98.33 परसेंटाइल IIT रुड़की में चयन

बता दें नैनीताल जिले  के ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल परिसर के बीटेक कंप्यूटर साइंस के अंतिम वर्ष के छात्र शैलेश रौतेला को विश्व की अग्रणी कंपनी अमेजन से 47.88 लाख रुपए का वार्षिक पैकेज प्राप्त हुआ है। इतना ही नहीं बल्कि शैलेश इस प्रस्ताव को प्राप्त करने वाले सबसे उच्च वेतन वाले छात्र बने हैं। बताते चले शैलेश के अलावा पारुल सिंह, सान्या पांडे और मुकेश नेगी को भी अमेजन से नौकरी का प्रस्ताव मिला है। इसके अलावा कंप्यूटर साइंस विभाग के करण मटियाली और मयंक जोशी को विजा कंपनी से 32.88 लाख का वार्षिक पैकेज प्राप्त हुआ है। छात्र-छात्राओं की यह विशेष उपलब्धि कहीं ना कहीं विश्वविद्यालय की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top