Connect with us
Uttarakhand Bird flu case kiccha udham Singh Nagar 2222 chicks died alert news today
Image : सांकेतिक फोटो ( Uttarakhand Bird Flu case)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Uttarakhand Bird Flu: उत्तराखण्ड में बर्ड फ्लू की दस्तक, किच्छा में हजारों चूजे ढेर kichha

UTTARAKHAND NEWS ऊधमसिंह नगर

Uttarakhand Bird Flu: उत्तराखण्ड में बर्ड फ्लू की दस्तक, किच्छा में हजारों चूजे ढेर kichha

1 min read

Uttarakhand Bird Flu case : किच्छा में बर्ड फ्लू की दस्तक, 2222 चूजो की मौत से मचा हड़कंप, गड्ढा खोदकर दफनाए गए चूजे..

Uttarakhand Bird flu case kiccha udham Singh Nagar 2222 chicks died alert news today: उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है जहां पर किशनपुर पोल्ट्री फार्म में बर्ड फ्लू की दस्तक के चलते 2222 चूजो व मुर्गियों की मौत होने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है वही चूजों की मृत्यु के बाद से पशु पालन विभाग हरकत में आ गया है । बताते चले उत्तर प्रदेश में बर्ड फ्लू के मामले सामने आने के बाद से जिला प्रशासन सतर्क मोड पर था लेकिन बावजूद इसके चूजों में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है।

यह भी पढ़े :Uttarakhand Bird flu alert : उत्तराखण्ड में बर्ड फ्लू के चलते अलर्ट अंडों चिकन सप्लाई पर रोक

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार बीते 14 अगस्त को उधम सिंह नगर जिले के किशनपुर स्थित पोल्ट्री फार्म में 2222 चूजों व मुर्गियों की अचानक से मौत हो गई जिसके चलते पशुपालन विभाग हरकत में आया जिन्होंने नियम अनुसार कार्यवाही कर पोल्ट्री फार्म में 2222 मुर्गी व चूजों को गड्ढा खोदकर दबाने के साथ एक किलोमीटर परिधि क्षेत्र को संक्रमित घोषित कर दिया है। इतना ही नहीं बल्कि पशुपालन विभाग ने सैंपल जांच के लिए भेजे थे जिसकी रिपोर्ट में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है।

अंडे माँस के सेवन से बचने की अपील

एसडीएम गौरव पांडे के निर्देश पर क्षेत्र में बर्ड के परिवहन पर रोक लगा कर पुल भट्टा बॉर्डर पर चेकिंग अभियान चलाने के साथ ही क्षेत्र के अन्य पोल्ट्री फार्म से बर्ड सैंपल लेने के बाद जांच के लिए लैब भेजे हैं जिनके निर्देशों के बाद बीते शुक्रवार को पुलभट्टा पुलिस ने वाहन रोक कर सैंपल वापस भेज दिया। प्रशासन ने लोगों को अंडा मांस के सेवन से बचने की अपील की है वही स्थिति पर लगातार प्रशासन नजर बनाए हुए हैं।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top