Connect with us
Bride missing ran with lover before marriage nainital girl uttarakhand latest news today
सांकेतिक फोटो Nainital marriage bride missing.

UTTARAKHAND NEWS

Nainital news: नैनीताल में शादी से 20 दिन पहले होने वाली दुल्हन प्रेमी संग फरार

Bride missing ran with lover before marriage nainital girl uttarakhand latest news today: नैनीताल: शादी से 20 दिन पहले होने वाली दुल्हन लापता, परिवार की प्रतिष्ठा दांव पर, पुलिस ने शुरू की खोजबीन

Bride missing ran with lover before marriage nainital girl uttarakhand latest news today: उत्तराखण्ड में अविवाहित युवतियों, किशोरियों और महिलाओं के एकाएक लापता होने का सिलसिला जारी है। ऐसी ही एक परिजनों को शर्मशार कर देने वाली हैरतअंगेज खबर आज राज्य के नैनीताल जिले से सामने आ रही है जहां शादी से महज 20 दिन पहले होने वाली दुल्हन अपने प्रेमी संग फरार हो गई। दरअसल नैनीताल शहर के तल्लीताल क्षेत्र में एक युवती अपनी शादी से महज़ 20 दिन पहले अचानक घर से गायब हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स में जा रहा है कि युवती अपने प्रेमी के साथ रफूचक्कर हो गई है।

बताया गया है कि लापता युवती का परिवार लंबे समय से विवाह की तैयारियों में जुटा था। यहां तक कि शादी के कार्ड न केवल छप चुके थे बल्कि क‌ई रिश्तेदारों को निमंत्रण भी भेजा जा चुका था, लेकिन युवती की अचानक गुमशुदगी ने पूरे परिवार को सदमे में डाल दिया है। इस घटना से जहां परिवार में हड़कंप मचा हुआ है वहीं यह घटना पूरे नैनीताल शहर में भी चर्चाओं का हिस्सा बनी हुई है और लोग एक-दूसरे से तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- Haridwar news: युवक ने शादी के लिए आनलाइन ढूंढी दुल्हन अब मांग रही 10 लाख

घर खाली मिला, रिश्तेदारों के यहां तलाश जारी—लेकिन नहीं मिला कोई सुराग, बदनामी से बचने के लिए 3 दिन पुलिस के पास पहुंचे परिजन Nainital missing girl news

अभी तक मिल रही जानकारी के अनुसार, युवती कुछ दिन पहले बिना बताए घर से निकल गई। शुरू में परिजनों ने मामले को बाहरी लोगों से छिपाए रखा और खुद ही उसकी तलाश में जुट गए। रिश्तेदारों, परिचितों और आसपास के इलाकों में काफी खोजबीन की, लेकिन कोई जानकारी हाथ नहीं लगी। तीन दिनों तक स्वयं खोज करने के बाद परिवार ने अंततः पुलिस की मदद लेने का फैसला किया।
यह भी पढ़ें- Bazpur news: बाजपुर रविवार को थी शादी, शनिवार को प्रेमी संग भाग गई दुल्हन मचा हड़कंप

दिसंबर में थी शादी , सारी तैयारियां पूरी nainital marriage news today

बताया गया है कि युवती की शादी दिसंबर के पहले सप्ताह में तय थी। घर में लंबे समय से तैयारी चल रही थी। कपड़ों की खरीदारी से लेकर भोजन और कार्यक्रम की व्यवस्थाएं सब लगभग अंतिम चरण में थीं। निमंत्रण पत्र भी बांटे जा चुके थे। लेकिन बेटी की अचानक गुमशुदगी ने माता-पिता की उम्मीदों और अरमानों पर पानी फेर दिया है।
यह भी पढ़ें- Bageshwar News: बागेश्वर में शादी के 12 दिन बाद दुल्हन हुई फरार…

प्रेम संबंध की चर्चा, परिजनों की चिंता और बढ़ी nainital latest news today

स्थानीय लोगों के बीच यह चर्चा है कि युवती का किसी युवक के साथ प्रेम संबंध चल रहा था और वह अपने उसी प्रेमी के साथ भाग गई है। हालांकि, पुलिस ने इसे अभी सिर्फ एक संभावना मानते हुए जांच शुरू की है। वहीं, इन अफवाहों ने युवती के परिवार को और अधिक परेशान कर दिया है, क्योंकि मामला अब उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा से भी जुड़ गया है। उन्हें बदनामी का भय भी सता रहा है।
यह भी पढ़ें- Haldwani married women missing news: हल्द्वानी दो बच्चों की मां प्रेमी संग फरार, पति परेशान

पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू की nainital bride missing news today

मामले की जानकारी देते हुए तल्लीताल थानाध्यक्ष मनोज नयाल ने मीडिया को बताया कि परिवार की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। पुलिस युवती के मोबाइल की लोकेशन, उससे जुड़े संपर्कों और संभावित ठिकानों की जांच कर रही है। सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए खोजबीन तेज कर दी गई है। घटना के बाद पूरे इलाके में तरह-तरह की बातें फैल गई हैं। लोग इस घटना को लेकर अपनी-अपनी राय बना रहे हैं। वहीं, युवती के माता-पिता और परिवार के अन्य सदस्य उसकी सुरक्षित वापसी की उम्मीद में बेचैन हैं।
यह भी पढ़ें- Lalkuan news: लालकुआं रेलवे स्टेशन पर टिकट कटाने गया पति, पत्नी पड़ोसी संग हुई फरार

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

More in UTTARAKHAND NEWS

UTTARAKHAND GOVT JOBS

UTTARAKHAND MUSIC INDUSTRY

Lates News

To Top
हिमाचल में दो सगे नेगी भाइयो ने एक ही लड़की से रचाई शादी -Himachal marriage viral पहाड़ी ककड़ी खाने के 7 जबरदस्त फायदे!