Connect with us
brother rape his 11 year old miner sister case Baijnath garur Bageshwar Uttarakhand latest news live today
Image : सांकेतिक फोटो ( Garur Bageshwar news today)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Bageshwar News: देवभूमि हुई कलंकित बागेश्वर गरूड़ में भाई ने बहन के साथ किया दुष्कर्म

UTTARAKHAND NEWS बागेश्वर

Bageshwar News: देवभूमि हुई कलंकित बागेश्वर गरूड़ में भाई ने बहन के साथ किया दुष्कर्म

1 min read

Garur Bageshwar news today : एक बार फिर देवभूमि हुई शर्मसार, रिश्ते हुए तार तार, भाई ने बहन के साथ किया दुष्कर्म..

brother rape his 11 year old miner sister case Baijnath garur Bageshwar Uttarakhand latest news live today  : देवभूमि उत्तराखंड में महिलाओं बेटियों के प्रति दुष्कर्म दुराचार जैसे अपराध के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। जिसके चलते देवभूमि लगातार कलंकित हो रही है। ऐसा ही कुछ हैरान कर देने वाला मामला बागेश्वर जिले से सामने आ रहा है, जहां पर भाई बहन के पवित्र रिश्ते पर एक धब्बा लग गया है। बताया जा रहा है कि 11 साल की मासूम बच्ची के साथ उसके ही रिश्ते के ताऊ के लड़के ने दुष्कर्म किया है जिसे पुलिस प्रशासन द्वारा हिरासत में लिया गया है।

यह भी पढ़े :Dehradun Gang Rape Case: देहरादून में नाबालिक किशोरी के साथ बस में गैंगरेप…

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार बागेश्वर जिले के बैजनाथ के गरुड़ क्षेत्र के एक गांव के निवासी एक व्यक्ति बीते मंगलवार को किसी काम के सिलसिले में घर से बाहर गए हुए थे। जबकि उनकी पत्नी खेत में काम करने के लिए गई हुई थी। इस दौरान घर पर सिर्फ व्यक्ति की 11 साल की नाबालिक बच्ची और उसका छोटा भाई मौजूद था। तभी रिश्ते मे ताऊ का बेटा उनके घर पर पहुँचा जिसने बच्ची के भाई को कमरे मे बन्द किया और बच्ची को जबरन अपने साथ कमरे में ले गया, जहां पर उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया और इसके बाद वो हल्द्वानी भाग गया।

बच्ची ने माँ को दी घटना की जानकारी

अगले दिन बच्ची ने अपनी मां को इस पूरी घटना की जानकारी दी। जिसके बाद उसकी मां ने बैजनाथ थाने में जाकर आरोपी युवक के खिलाफ पुलिस प्रशासन के पास मामला दर्ज करवाया। पुलिस प्रशासन की टीम ने आरोपी को हल्द्वानी से गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि चिकित्सकीय परीक्षण के दौरान बच्ची के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। आरोपी युवक के खिलाफ पोक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है जिसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है। घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top