UTTARAKHAND NEWS चमोली
Chamoli alcohol ban: चमोली घेस गांव में शराब बैन, लगेगा 1 लाख का जुर्माना कटेगा कनेक्शन
1 min read
chamoli alcohol ban: घेस गांव मे शराब पर लगा पूर्ण प्रतिबंध, ₹1 लाख का लगेगा जुर्माना, बिजली का कनेक्शन काटने के साथ ही होगा सामाजिक बहिष्कार..
chamoli alcohol ban liquor wine in ghes village dewal block fine 1 lacs uttarakhand news today : शराब उत्तराखंड के लोगों के लिए कुछ इस तरह का अभिशाप बन चुकी है कि इससे अभी तक कई सारे लोगों के घर बर्बाद हो चुके हैं। इतना ही नहीं बल्कि प्रदेश के शहरों से लेकर गांव तक के मांगलिक कार्यों में कुछ और सुविधा हो या ना हो लेकिन शराब की व्यवस्था भरपूर मात्रा में रहती है। हालांकि शराब को लेकर अब गांव के लोग जागरूक होने लगे हैं जिन्होंने अपने गांवो मे शराब पर प्रतिबंध लगाना शुरू कर दिया है। ऐसा ही कुछ मामला चमोली जिले से सामने आ रहा है, जहां पर मांगलिक कार्य में शराब पीने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया गया है। यदि कोई नियमों का उल्लंघन करता हुआ पाया जाता है तो उस पर लाखों का जुर्माना ठोका जाएगा।
यह भी पढ़े :Marriage News: दूल्हे को बग्गी पर आई झपकी शराबी समझकर दुल्हन ने तोड़ दी शादी
अभी तक मिली जानकारी के अनुसार चमोली जिले के देवाल विकासखंड के घेस गांव की ग्राम प्रधान देवकी देवी की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत की बैठक हुई। इस बैठक में महिला मंगल दल और युवक मंगल दल ने गांव में बढ़ते शराब के प्रचलन पर चिंता व्यक्त की। जिस पर उन्होंने निर्णय लिया कि शराब बेचने और मांगलिक कार्यों में शराब के उपयोग पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है। इतना ही नहीं शराब पर प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव सर्व सम्मति से पास किया गया है। गांव में शराब पीने और पिलाने पर सख्त नियम लागू किए गए हैं जिसके तहत यदि कोई व्यक्ति पकड़ा जाता है तो उसके खिलाफ 1 लाख रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा। इसके अलावा सार्वजनिक जगहों पर गाली गलौज करने पर ₹50,000 का जुर्माना और बिजली कनेक्शन काटने का प्रस्ताव पास किया गया है। इसके साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यक्ति का सामाजिक बहिष्कार भी किया जाएगा।
शराब का कारोबार क्षेत्र में ला रहा अशांति ( chamoli Liquor business)
क्षेत्रीय प्रतिनिधियों का कहना है कि धार्मिक और पर्यटक स्थलों के कारण यहां पर्यटकों की भारी संख्या में आने की उम्मीद रहती है, लेकिन शराब का कारोबार क्षेत्र में अशांति ला रहा है। ऐसे में इस क्षेत्र में शराब पर प्रतिबंध लगना जरूरी है ताकि गांव की छवि धूमिल न हो सके।
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।
