Home / Highlights / Marriage News: दूल्हे को बग्गी पर आई झपकी शराबी समझकर दुल्हन ने तोड़ दी शादी
Highlights उत्तर प्रदेश
Marriage News: दूल्हे को बग्गी पर आई झपकी शराबी समझकर दुल्हन ने तोड़ दी शादी
By
1 min read
Viral Marriage News Bareilly: bride calls off the wedding, mistaking groom for a drunkard today: बरेली में बग्घी पर झपकी से टूटी शादी, अब दहेज के आरोपों से उलझी कहानी
Viral Marriage News Bareilly: bride calls off the wedding, mistaking groom for a drunkard today: शादी के सीजन में दुल्हा-दुल्हन की अजीबोगरीब हरकतों की खबरें अक्सर सामने आती रहती है। कभी दुल्हन मंडप से या शादी के बाद फरार हो जाती है तो कभी दुल्हे की ग़लत हरकतों से शादी टूट जाती है। ऐसी ही एक खबर आज पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश के बरेली से सामने आ रही है जहां कैंट क्षेत्र में एक शादी उस वक्त विवादों में घिर गई, जब दूल्हे के बग्घी पर झपकी लेने के बाद बारात बिना दुल्हन लौट गई।
मामला धीरे-धीरे इतना बढ़ गया कि देर शाम दहेज मांगने के आरोपों के साथ पुलिस तक पहुंच गया। हालांकि, दोनों पक्षों की कहानियां एक-दूसरे से बिल्कुल अलग हैं और पुलिस अब पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी है। दुल्हन पक्ष ने जहां दुल्हे के नशे में झूमने और दहेज मांगने के आरोप लगाए हैं वहीं दूल्हे का कहना है कि उसके ओवरसाइज (मोटा) होने के कारण दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया।
यह भी पढ़ें- Uttarakhand marriage: व्हाट्सएप्प पर आया शादी का कार्ड क्लिक करते ही खाते से उड़ गए 90 हजार
बरात चढ़ते वक्त हुई शुरुआत bareilly viral marriage news today
अभी तक मिल रही जानकारी के मुताबिक बरेली जिले के कैंट सदर बाजार निवासी युवती की शादी प्रेमनगर क्षेत्र की नई बस्ती निवासी एक व्यापारी युवक से तय हुई थी। दोनों परिवारों के बीच आठ महीने पहले रिश्ता पक्का हुआ था और मई माह में शहर के एक प्रतिष्ठित होटल में सगाई समारोह भी संपन्न हुआ था। शुक्रवार रात वर पक्ष धूमधाम से बरात लेकर सदर बाजार पहुंचा, जहां लड़की पक्ष ने स्वागत की पूरी तैयारी कर रखी थी।
viral marriage news Bareilly बताया जा रहा है कि बरात चढ़त के दौरान दूल्हा बग्घी पर बैठा था। इसी दौरान वह कुछ देर के लिए झपकी ले बैठा। इस पल की तस्वीरें और वीडियो मौके पर मौजूद लोगों के मोबाइल में कैद हो गईं। दुल्हन पक्ष ने इसे दूल्हे के नशे में होने से जोड़ दिया और शादी से इनकार कर दिया। वहीं, चर्चा यह भी रही कि दूल्हे के शारीरिक मोटापे को लेकर दुल्हन पहले से ही असमंजस में थी।
यह भी पढ़ें- Bride missing after marriage: शादी के 10 दिन बाद दुल्हन प्रेमी संग फरार
पुलिस थाने तक पहुंचा मामला viral wedding news today
विवाद बढ़ने पर कैंट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन सहमति नहीं बन सकी। इसके बाद दूल्हे, उसके पिता, बहनोई समेत कुछ करीबी बरातियों को थाने ले जाया गया। करीब 15 घंटे तक ये लोग पुलिस हिरासत में रहे। शनिवार भर दुल्हन पक्ष थाने नहीं पहुंचा, जिसके बाद पुलिस ने दूल्हे और उसके साथियों को छोड़ दिया।
यह भी पढ़ें- Rudraprayag news live: रूद्रप्रयाग घरवालों ने तय कर दी शादी, दुल्हा निकला नाबालिग, मचा हड़कंप
शाम को लगे दहेज के आरोप viral marriage wedding news today
शनिवार शाम को दुल्हन के पिता थाने पहुंचे और तहरीर दी। उन्होंने आरोप लगाया कि शगुन से लेकर लगन तक लाखों रुपये खर्च किए गए। उनका कहना था कि फेरों से ठीक पहले वर पक्ष ने 20 लाख रुपये नकद और एक कार की मांग रख दी। आरोप यह भी लगाया गया कि कार न मिलने पर उसकी कीमत नकद देने का दबाव बनाया गया और बिचौलिये ने पूरे मामले में उन्हें गुमराह किया।
वहीं, पुलिस पूछताछ में दूल्हे और उसके पिता ने दहेज मांगने के आरोपों को सिरे से खारिज किया। पिता का कहना था कि उनका बेटा मोटा है और इसी वजह से कुछ लोगों ने दुल्हन पक्ष को भड़काया। उन्होंने स्पष्ट किया कि बग्घी पर झपकी थकान की वजह से आई थी, न कि शराब या किसी नशे के कारण। उनका दावा है कि वे बिना किसी दहेज के दुल्हन को ले जाने के लिए तैयार थे, लेकिन लड़की पक्ष ने अंतिम समय पर इंकार कर दिया।
यह भी पढ़ें- Uttarakhand marriage: उत्तराखण्ड नया ट्रेंड शादी से पहले पार्टनर की जासूसी करा रहे दूल्हा दुल्हन
पुलिस की प्रारंभिक जांच Bareilly viral news today
इस उलझे हुए मामले में कैंट थाना प्रभारी राजेश कुमार के अनुसार, प्रारंभिक जांच में न तो दहेज मांगने और न ही नशे की पुष्टि हुई है। दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं और मामले की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जा रही है। आगे की कार्रवाई वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर की जाएगी। बहरहाल इस वक्त यह मामला पूरे शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है, जहां एक झपकी से शुरू हुआ विवाद अब दहेज और सामाजिक मानसिकता जैसे गंभीर सवालों तक पहुंच गया है।
यह भी पढ़ें- Ramnagar helicopter wedding: रामनगर में अनोखी शादी, हेलीकॉप्टर से दुल्हनिया ले गए दुल्हे राजा
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
You may also like...
Related articles
Uttarakhand: भानियावाला-ऋषिकेश में पेड़ों की कटाई विरोध के बीच छलके पर्यावरण प्रेमियों के आंसू
1 min read |Dehradun Bhaniyawala–Rishikesh Four-Lane Project: Tree Felling Restarts Under Heavy Police Security| भानियावाला-ऋषिकेश फोरलेन के लिए शुरू हुआ…
Read More
Uttrakhand: देहरादून में राहुल गांधी के कार्यक्रम पर संकट, परेड ग्राउंड की अनुमति 72 घंटे पहले रद्द
1 min read |Rahul Gandhi Dehradun Visit | Chhatron Ki Goonj Program | Parade Ground News|देहरादून में राहुल गांधी के…
Read More
Uttarakhand : सोशल मीडिया वीडियो हटाने का झांसा देकर पिथौरागढ़ युवती से दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार
1 min read Pithoragarh News live Today: पिथौरागढ़: सोशल मीडिया वीडियो हटाने का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, दो आरोपी…
Read More
Uttarakhand: उत्तराखंड के IAS सविन बंसल बने संयुक्त सचिव, IAS वंदना चौहान भी जाएंगी केंद्र….
1 min read Uttarakhand IAS Transfer News : जिस दफ्तर ने की शिकायत वहीं मिली देहरादून के पूर्व डीएम सविन…
Read More
Tanakpur news today: टनकपुर में डॉक्टरों ने 2 वर्षीय बच्चे की नाक से निकाला विदेशी धातु का बटन….
1 min read Tanakpur news today champawat news hindi Champawat news live Champawat news today Tanakpur sub district hospital news…
Read More
Haridwar accident today: हरिद्वार 3 बाइकों की टक्कर में 2 युवकों की गई जिंदगी पुलिस कर्मी घायल
1 min read Haridwar news today haridwar bike Accident today haridwar police news today haridwar accident news today हरिद्वार में…
Read MoreLatest Job Alerts
Government & private jobs in Uttarakhand
Uttarakhand anganwadi bharti 2026: उत्तराखण्ड में निकली आंगनबाड़ी कार्यकत्री सहायिका की भर्ती
₹9,300, ₹5,250
Apply Now
UKSSSC recruitment 2026: उत्तराखंड में जूनियर असिस्टेंट और स्टेनोग्राफर के 398 पदों पर भर्ती
44,900-रू0 1,42,400
Apply Now
Uttarakhand govt job 2026: नर्सिंग अधिकारी के 196 पदों पर निकली बंपर भर्ती
44,900 से 1,42,400
Apply Now
Champawat rojgar Mela 2026: चम्पावत 16 मई को रोजगार मेला 900 युवाओं का चयन करेंगी टाटा मोटर्स
16,250
Apply Now
