UTTARAKHAND NEWS चम्पावत
Uttarakhand news today: चम्पावत की अंजली चंद ने उत्तीर्ण की UKPSC परीक्षा बनी सहायक नगर आयुक्त
1 min read
UKPSC exam result 2026: टनकपुर की अंजलि चंद ने पीसीएस परीक्षा की क्रेक, बनीं सहायक नगर आयुक्त
Uttarakhand news live Champawat Anjali Chand passed UKPSC exam result 2026 Assistant Municipal Commissioner Tanakpur almora today: उत्तराखंड पीसीएस के परीक्षा परिणामों में एक बार फिर से बेटियों ने अपनी सफलता का परचम लहराकर यह साबित कर दिया है, कि बेटियां शिक्षा के क्षेत्र में किसी से भी पीछे नहीं हैं। इसी कड़ी में चंपावत जिले की अंजली चंद ने पीसीएस परीक्षा उत्तीर्ण कर सहायक नगर आयुक्त बनने का मुकाम हासिल किया है।
यह भी पढ़े :बधाई: रुद्रप्रयाग की नेहा सिलोडी बनी सहायक समीक्षा अधिकारी बढ़ाया परिजनों का मान…
बता दें चंपावत जिले के टनकपुर की निवासी अंजली चंद ने PCS परीक्षा उत्तीर्ण की है, जिसके तहत वह सहायक नगर आयुक्त के पद पर चयनित हुई हैं। बताते चले अंजली वर्तमान में अल्मोड़ा जिले के लमगड़ा में उपखंड शिक्षा अधिकारी के पद पर तैनात हैं। अंजली ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सेंट फ्रांसीसी स्कूल टनकपुर से प्राप्त की है ,जबकि इंटरमीडिएट की परीक्षा उन्होंने नोजगे पब्लिक स्कूल खटीमा से प्राप्त की। इसके बाद अंजली ने एमएससी एप्लाइड मैथ्स की शिक्षा एमिटी यूनिवर्सिटी नोएडा से प्राप्त की।
यह भी पढ़े :Uttarakhand Board topper 2026: पिता सिक्योरिटी गार्ड मेरिट सूची में आया बेटा शुभम अवस्थी
सीमित संसाधनों के बाद भी सफलता की जा सकती है प्राप्त ( PCS exam clear) Champawat news today
बताते चले अंजली के पिता प्रकाश चंद सामाजिक कार्यकर्ता और व्यवसायी हैं, जबकि अंजली की माता दीप चंद गृहणी हैं। अंजली के चाचा धर्मेंद्र चंद स्वतंत्र पत्रकार एवं अधिवक्ता है, इसके साथ ही वह एमडीएम स्कूल के प्रबंधक भी हैं। अंजली ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को दिया है। अंजलि का कहना है, कि कड़ी मेहनत और निरंतर प्रयास के बलबूते पर सीमित संसाधनों के बाद भी सफलता प्राप्त की जा सकती हैं।
